24 News update उदयपुर। सावन माह में शिवभक्ति के रंग में डूबे उदयपुर में 8 अगस्त को निकलने वाली विशाल कांवड़ यात्रा के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयड़ से ऐतिहासिक महाकालेश्वर मंदिर तक पहुंचने वाली कांवड़ यात्रा का शक्तिनगर में भव्य स्वागत किया जाएगा। शक्तिनगर व्यापार मंडल और स्थानीय शिवभक्तों ने आयोजन को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।शक्तिनगर स्थित लिबर्टी पेंट्स के बाहर स्वागत का मुख्य केंद्र बनाया जाएगा, जहां से गुजरने वाले हजारों कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए ठंडे शर्बत, शुद्ध पेयजल और विशेष ‘सेगारी प्रसाद’ की व्यवस्था रहेगी। पूरे क्षेत्र में शिव भजनों की मधुर प्रस्तुति से भक्तिमय वातावरण बनाया जाएगा, ताकि यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ सके।शक्तिनगर व्यापार मंडल के महासचिव जितेंद्र कालरा ने बताया कि सावन के पावन अवसर पर शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा के स्वागत को विशेष और यादगार बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को सेवा और सम्मान का अनुभव हो।आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शक्तिनगर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांवड़ यात्रा के मार्ग, जलपान, स्वागत, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने आयोजन को अनुशासित, सुरक्षित और भव्य बनाने का संकल्प लिया।बैठक में गोवर्धन राठौड़, सुनील कालरा, अंबालाल, नरेंद्र मुंडिनया, यश पालीवाल, दिव्यांश सिधवानी, कैलाश मोची, ईश्वर, ओम खटीक, पुष्पेंद्र शर्मा, कमल साहू, हर्ष लिंजारा, कमलेश सेन और वैभव जैन सहित शक्तिनगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी को आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि 8 अगस्त को कांवड़ यात्रा के स्वागत में कोई कमी न रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आशाधाम में राहत की जलधारा: ट्यूबवेल से दूर हुई पेयजल किल्लत, बेसहारा आश्रमवासियों के चेहरे खिले बिजली ट्रांसफार्मर पर चोरों का धावा: ग्रामीणों की सतर्कता से दूसरी वारदात नाकाम, दो बाइक पर आए 6 बदमाश फरार