24 News Update उदयपुर। बड़ा हवाला स्थित आशाधाम आश्रम में लंबे समय से बनी पेयजल की गंभीर समस्या का गुरुवार को स्थायी समाधान हो गया। समाजसेवी एवं एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित के सहयोग से आश्रम परिसर में ट्यूबवेल की खुदाई कराई गई। ट्यूबवेल से मीठा पानी निकलते ही आश्रम में रह रहे विमंदित और बेसहारा लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी। इसके साथ ही नियमित जलापूर्ति के लिए मोटर भी स्थापित कर दी गई, जिससे अब आश्रम को पानी के संकट से जूझना नहीं पड़ेगा।कुछ माह पहले आशाधाम आश्रम को बड़े हवाला स्थित नए परिसर में स्थानांतरित किया गया था। यहां बड़ी संख्या में विमंदित और निराश्रित लोगों को शिफ्ट किया गया, लेकिन पर्याप्त पेयजल नहीं होने से रोजमर्रा की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही थीं। आश्रम की सिस्टर द्वारा समस्या बताने पर एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित ने तत्काल ट्यूबवेल खुदवाने और स्थायी समाधान कराने की पहल की।पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित होने के बाद आश्रम परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। भीलवाड़ा से मंगवाए गए सात से आठ फीट ऊंचे पौधों का रोपण किया गया, ताकि आने वाले वर्षों में आश्रम हरियाली से आच्छादित हो और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिले।आशाधाम की सिस्टर डेनिसा और सिस्टर असिटा ने एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील समाजसेवियों के सहयोग से ही विमंदित और बेसहारा लोगों का जीवन बेहतर बन पाता है। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे सेवाभावी लोगों की हमेशा आवश्यकता रहेगी।एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित ने कहा कि किसी जरूरतमंद की मूलभूत आवश्यकता पूरी करना सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि पेयजल की व्यवस्था से आश्रमवासियों को स्थायी राहत मिलेगी, जबकि लगाए गए वृक्ष भविष्य में पर्यावरण और समाज दोनों के लिए लाभदायक साबित होंगे।उल्लेखनीय है कि निर्मल कुमार पंडित लंबे समय से जनसेवा से जुड़े हुए हैं। वे तारा संस्थान, टीबी अस्पताल, अपना घर आश्रम सहित कई सामाजिक संस्थाओं में सहयोग करते रहे हैं। इसके अलावा देहलीगेट स्थित हठीला हनुमान मंदिर के बाहर भी उन्होंने राहगीरों के लिए स्थायी पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराई है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को स्वच्छ पानी मिल रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गुरु पूर्णिमा पर बुजुर्गों का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प; 100 से अधिक वरिष्ठजनों ने बनाई कपड़े की थैलियां 8 अगस्त को शिवमय होगा शक्तिनगर: कांवड़ यात्रा पर होगी पुष्पवर्षा, शर्बत-जल सेवा और ‘सेगारी प्रसाद’ से होगा स्वागत