24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा को पुनः जिला बनाने की माँग धीरे धीरे वापस गति पकड़ती जा रही है, पूर्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आश्वासन के बाद संघर्ष समिति ने आंदोलन को स्थगित करते हुए प्रत्येक माह की 28 तारीख को मुख्यमंत्री को स्मरण पत्र भिजवाना तय किया था लेकिन शाहपुरा को पुनः जिला बनाने के वादे का प्रति सरकारी उदासीनता के चलते रविवार को न्यायालय परिसर में जिला बचाओं संघर्ष समिति की बैठक अध्यक्ष दुर्गालाल राजौरा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में आंदोलन में अब तक सक्रिय भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को जिम्मेदारी देकर कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें अध्यक्ष दुर्गालाल राजौरा ने सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। संयोजक रामप्रसाद जाट ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में अजय मेहता, सत्यनारायण पाठक, हाजी उस्मान छिपा, राजेन्द्र पाण्डे को संरक्षक, रामेश्वर सोलंकी, मदन लाल कंडारा को उपाध्यक्ष, सूर्यप्रकाश ओझा, कमलेश मुण्डेतिया, नूर मोहम्मद को महासचिव, सेवानिवृत कोष अधिकारी उदयलाल बैरवा को कोषाध्यक्ष और प्रवीण पारीक को सहकोषाध्यक्ष, अविनाश शर्मा को प्रवक्ता, दलीचन्द खिंची, सतीश घूसर को सहसंयोजक, राकेश लोहार को प्रचार प्रसार मंत्री तथा एडवोकेट ताज मोहम्मद, विजय टेलर को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।बैठक में सर्वप्रथम अविनाश शर्मा ने आंदोलन की शुरुआत से लेकर अब तक की समस्त गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए आय व्यय का ब्यौरा पेश किया। शाहपुरा जिले का संघर्ष, राजस्थान में नया इतिहास लिखने जा रहा है, जिसमे माँग पूरी नहीं होने की स्थिति में राजस्थान विधानसभा जयपुर के बाहर धरना, प्रदर्शन, घेराव और ज्ञापन तक शामिल है यह व्यक्तव्य जिला बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा ने कहें। संयोजक रामप्रसाद जाट ने कहा कि अब शाहपुरा जिले की मांग व्यक्तिगत अस्मिता से जुड़ गई है और जिला बनने तक ये जंग जारी रहेगी। बैठक में प्रॉपर्टी संगठन के अध्यक्ष अजय मेहता, प्रॉपर्टी संघ के नूर मोहम्मद, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर सोलंकी, सेवानिवृत कोष अधिकारी उदय लाल बैरवा, हाजी उस्मान छिपा, सत्यनारायण पाठक, विनीत बुनकर, धनराज जीनगर, मोहम्मद अली, अभय गुर्जर आदि ने अपने सुझाव दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 80 साल पुराने मृत व्यक्ति के नाम पर जैन समाज की ज़मीन की हो गई रजिस्ट्री डॉ गौरव प्रताप सिंह ने पहले प्रयास में की एमसीआई परीक्षा उत्तीर्ण