गोवर्धनविलास पुलिस ने गुजरात ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित शराब पकड़ी, 1 आरोपी गिरफ्तार; PC रिमांड पर पूछताछ उदयपुर, 18 सितंबर। गुजरात में शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए तरीके का खुलासा गोवर्धनविलास थाना पुलिस की कार्रवाई में हुआ है। आमेट से मुंबई जा रही वीडियो कोच बस में शराब को सामान्य लगेज की तरह 7 प्लास्टिक के कट्टों में पैक कर रखा गया था। पुलिस ने नाकाबंदी कर बस की तलाशी ली तो कट्टों से बड़ी मात्रा में बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर करीब 53 हजार रुपये कीमत की अवैध शराब जब्त की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा और वृताधिकारी गिर्वा छगन राजपुरोहित के सुपरविजन में गोवर्धनविलास थानाधिकारी सुनील चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आमेट से मुंबई जाने वाली वीडियो कोच बस में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर बस को रुकवाया और तलाशी शुरू की। बस की गैलेरी में 7 प्लास्टिक के कट्टे पार्सल के रूप में रखे मिले। पुलिस ने जब इनके बारे में बस के खलासी से पूछताछ की तो उसने बताया कि पार्सल बस में सवार एक यात्री ने उपली ओडन, नाथद्वारा से लगेज के रूप में रखवाए हैं। खलासी की जानकारी के आधार पर पुलिस ने संबंधित यात्री को तलाशकर उससे नाम-पता पूछा। उसने अपनी पहचान उदयलाल गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी पाखन्ड केसरपुरा, थाना नाथद्वारा सदर, जिला राजसमंद के रूप में बताई। पुलिस ने सातों कट्टों को खुलवाकर जांच की तो उनमें अंग्रेजी शराब वोदका के 144 पव्वे तथा किंगफिशर और टबोर्ग बीयर के 284 कैन मिले। शराब के परिवहन के संबंध में उदयलाल से लाइसेंस और अन्य वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार शराब राजस्थान निर्मित थी और उसे बिना वैध अनुमति परिवहन किया जा रहा था। आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर PC रिमांड प्राप्त किया है। अब उससे पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब बस में कहां से लोड की गई थी, इसे गुजरात या किसी अन्य स्थान पर किसके पास पहुंचाया जाना था और इस परिवहन के पीछे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। कार्रवाई में थानाधिकारी सुनील चारण के साथ उपनिरीक्षक अर्जुन लाल, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, सहायक उपनिरीक्षक देवेन्द्रपुरी, हेड कांस्टेबल भगवतीलाल, कांस्टेबल संदीप कुमार और चालक कांस्टेबल मणीलाल शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अमरख महादेव मंदिर मार्ग पर कार में बैठा था युवक, तलाशी में निकली पिस्टल चौमासे में 20 परसेंट वृद्धि के लक्ष्य से कम बिकी शराब, मेहता साहब ने कहा—कार्रवाई की जाएगी