24 News Update उदयपुर। क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने यूजीसी रेगुलेशन-2026 को वापस लेने की मांग को लेकर निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को नई दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में सवर्ण आक्रोश महापंचायत होगी, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।डॉ. शेखावत ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 5 अगस्त से जनजागरण एवं आमंत्रण यात्रा शुरू की गई है। भगवान एकलिंगजी के दर्शन के बाद यात्रा राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, सलूंबर, बांसवाड़ा और डूंगरपुर होते हुए 7 अगस्त को उदयपुर पहुंची। घाटा वाली माताजी परिसर में कार्यकर्ताओं से संवाद कर आंदोलन की रणनीति तय की गई।उन्होंने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन-2026 की विसंगतियों को लेकर 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली के विभिन्न जिलों में जाएगी। उन्होंने सवर्ण समाज, विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों से 23 अगस्त को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। आंदोलन में साथ नहीं देने वाले नेताओं का बहिष्कारडॉ. शेखावत ने कहा कि यूजीसी के विरोध में आंदोलन का समर्थन नहीं करने वाले सवर्ण नेताओं का आगामी चुनावों में बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव में राजनीतिक विकल्प देने के लिए अखंड करणी पार्टी का गठन भी किया गया है, जो आगामी चुनावों में भाग लेगी।कॉकरोच पार्टी के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि मुद्दा सही था, लेकिन आंदोलन की दिशा भटक गई। देशविरोधी गतिविधियों और देवी-देवताओं के अपमान को स्वीकार नहीं किया जा सकता। करणी सेना देहात जिलाध्यक्ष कुंवर ओनार सिंह बिछावेड़ा ने कहा कि संगठन यूजीसी और उच्च शिक्षा व्यवस्था में समानता, निष्पक्षता एवं प्राकृतिक न्याय की मांग कर रहा है। कार्यकर्ता सम्मेलन में अनोप सिंह मूणवास, केसर सिंह देवड़ा, जितेंद्र सिंह डुलावत, जसवंत नाथ चौहान, लक्ष्मण सिंह सुलावास, महेंद्र सिंह मोजावत, प्रेम सिंह चुंडावत, शिवदान सिंह कोटड़ा, किशोर सिंह देवड़ा, लहर सिंह राणावत, गजेंद्र सिंह कितावत, शक्ति सिंह राणावत, रघुनाथ सिंह देवड़ा, कृष्णा कुंवर, श्याम कुंवर, मनीषा, प्रेम सिंह कीतावत, गमेर सिंह देवड़ा, नारायण सिंह पंवार, नरेंद्र सिंह माण्डक, निर्भय सिंह घासा, मनोहर सिंह जसपुरा, मोहब्बत सिंह आसावरा, शंभू सिंह आसावरा, लक्ष्मण सिंह धीरातलाई, मनोहर सिंह और मेग सिंह बिछावेड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation यूपी के थानों के सीसीटवी फुटेज मिलने लगे आम जनता को, राजस्थान में अब भी नेताओं की शह पर सीसीटीवी पर पुलिस का पहरा शनिवार से आयोजित होगा दो दिवसीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य समारोह “मल्हार”