— लघु उद्योग भारती के आयोजन में उपरणा, उपहार और आर्थिक सहयोग देकर किया सम्मान, कौशल विकास केंद्र की भी दी जानकारी 24 News Update. उदयपुर, 18 सितंबर। उद्योगों की मशीनों के पीछे काम करने वाले हाथ ही उत्पादन की असली ताकत हैं। इसी श्रम और हुनर को सम्मान देने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती उदयपुर महानगर की सभी इकाइयों और महिला इकाई की ओर से भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। क्लड़वास चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से जुड़े करीब 50 कामगारों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ शुरुआत हुई। इसके बाद संगठन मंत्र के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। आयोजन में उद्यमियों, महिला उद्यमियों, संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष मनोज जोशी ने विश्वकर्मा जयंती के महत्व पर विचार रखते हुए भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, सृजन, शिल्प और तकनीकी दक्षता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्योग की प्रगति में कामगारों का योगदान महत्वपूर्ण होता है और इसी भूमिका को रेखांकित करने के लिए संगठन की ओर से हर वर्ष कामगारों का सम्मान किया जाता है।कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती अध्यक्ष राजेंद्र सुराणा ने संगठन की ओर से प्रस्तावित कौशल विकास केंद्र की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र के माध्यम से युवाओं और कामगारों को रोजगार से जुड़े व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है।क्लड़वास चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष गिरीश शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया और उदयपुर में प्रस्तावित स्वदेशी मेले की जानकारी साझा की। वहीं डॉ. रिषिका ने 25 से 27 सितंबर तक आयोजित होने वाले स्वयंसिद्धा मेले की तैयारियों और उद्देश्य के बारे में बताया। महिला इकाई अध्यक्ष सीमा पारीक ने सदस्यों से मेले में सक्रिय भागीदारी की अपील की।समारोह का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा कामगार सम्मान रहा। विभिन्न लघु उद्योग इकाइयों की ओर से चयनित करीब 50 कामगारों को लघु उद्योग भारती की ओर से उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपहार और आर्थिक सहयोग KOTECH MODULAR की ओर से प्रदान किया गया। विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष और सचिव भी सम्मान समारोह में सहभागी रहे।कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती अध्यक्ष राजेंद्र सुराणा, सचिव शुभम डांगी, पूर्व अध्यक्ष मनोज जोशी, क्लड़वास चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष गिरीश शर्मा और सचिव प्रभुलाल सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। अभिमन्यु सिंह, गोपाल अग्रवाल, सुशिम सिंघवी, अरविंद मेहता, ओम दवे, प्रखिल समर, विजय गोधा, हिमांशु मेहता, दीपक जैन, मुकेश मुनोत, बृजमोहन भाटी, जितेंद्र राठौड़ और नरेश सुराणा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।महिला इकाई से धनकुंवर, उपासना, डॉ. रिषिका और वंदना जैन सहित सभी आठ इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। अंत में सचिव शुभम डांगी ने अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों, महिला इकाई, कार्यकर्ताओं और सम्मानित कामगारों का आभार जताया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद महानगर इकाई की ओर से सभी सदस्यों और कामगारों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चौमासे में 20 परसेंट वृद्धि के लक्ष्य से कम बिकी शराब, मेहता साहब ने कहा—कार्रवाई की जाएगी बोहरा गणेशजी से शुरू हुआ ‘दिवेर का रणघोष’, 19 सितंबर से प्राचीन लिपियों और फारसी की राष्ट्रीय कार्यशालाएं