जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट रविवार को दिल्ली कैंट स्थित अपनी आर्मी यूनिट में सैन्य अभ्यास करते नजर आए। टेरिटोरियल आर्मी में मेजर पायलट ने सिख रेजिमेंट की 124 यूनिट के अधिकारियों और जवानों के साथ ड्रिल, फिजिकल ट्रेनिंग और फायरिंग प्रैक्टिस में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मशीनगन से निशाने भी साधे। पायलट ने कॉम्बैट यूनिफॉर्म पहनकर सैन्य अनुशासन के अनुरूप फिटनेस अभ्यास किया। उन्होंने दंड-बैठक लगाई और अलग-अलग तरह की जंप भी की। पायलट ने अभ्यास के फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए हैं। उन्होंने लिखा कि अपनी यूनिट में कुछ समय ड्रिल और ट्रेनिंग में बिताया। सेना में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और सहनशक्ति हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। 2012 में टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े थे पायलट सचिन पायलट सितंबर 2012 में केंद्रीय दूरसंचार एवं आईटी राज्य मंत्री रहते हुए टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट बने थे। बाद में उन्हें कैप्टन और फिर मेजर के पद पर पदोन्नति मिली। वे 124 सिख रेजिमेंट से जुड़े हैं। टेरिटोरियल आर्मी के अधिकारी के रूप में वे समय-समय पर अपनी यूनिट में जाकर प्रशिक्षण और सैन्य गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। सेना से रहा है परिवार का पुराना नाता पायलट के परिवार का भी सेना से जुड़ाव रहा है। उनके पिता राजेश पायलट भारतीय वायुसेना में स्क्वॉड्रन लीडर थे। राजनीति में आने से पहले उन्होंने वायुसेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। वहीं, उनके दादा भारतीय सेना में हवलदार रहे थे। क्या है टेरिटोरियल आर्मी टेरिटोरियल आर्मी देश का अंशकालिक सैन्य बल है। इसमें निर्धारित चयन प्रक्रिया के जरिए नागरिक भी अधिकारी या जवान के रूप में शामिल हो सकते हैं। नियमित सेना की तरह इसमें पूर्णकालिक सेवा नहीं होती। जरूरत और आपात परिस्थितियों में इसके सदस्यों को सैन्य जिम्मेदारियों के लिए बुलाया जाता है। युद्ध या अन्य आवश्यक परिस्थितियों में उन्हें निर्धारित सैन्य दायित्व सौंपे जा सकते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गुलाब बाग की संगीत महफिल में फ्रांस के मेहमानों ने बिखेरे सुर, भारतीय धुनों पर किया नृत्य राजसमंद में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल, अचानक हुआ ब्लैकआउट; 15 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया