उदयपुर, 28 नवंबर। गुलाब बाग की कमल तलाई शनिवार को सुर, संगीत और सांस्कृतिक मेलजोल की खूबसूरत महफिल की गवाह बनी। गुलाब बाग संगीत प्रेमी ग्रुप की साप्ताहिक गीत-संगीत सभा में स्थानीय प्रतिभाओं के साथ फ्रांस से आए विदेशी मेहमानों ने भी गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। विदेशी मेहमानों ने भारतीय संगीत प्रेमियों के बीच अपनी कला का प्रदर्शन किया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। ग्रुप के महामंत्री राजेंद्र सेन ने बताया कि गुलाब बाग में सुबह सैर के लिए आने वाले संगीतप्रेमी हर शनिवार कमल तलाई पर जुटते हैं। इस अनूठी महफिल में कोई गीत सुनाता है तो कोई कविता, चुटकुले और संगीत के जरिए अपनी प्रतिभा साझा करता है। यहां मंच की औपचारिकता नहीं, बल्कि कला के प्रति लगाव और आपसी आत्मीयता ही इस आयोजन की पहचान है। शनिवार को फ्रांस से आए पर्यटकों के समूह ने भी इस सांगीतिक आयोजन में भाग लिया। उन्होंने गीतों की प्रस्तुति दी और नृत्य कर स्थानीय प्रतिभागियों के साथ खुशियां साझा कीं। भाषा और देश की सीमाओं से परे संगीत ने सभी को एक सूत्र में बांध दिया। कार्यक्रम में रमेश आचार्य, बालकृष्ण वशिष्ठ, कैलाश अग्रवाल, विमल अग्रवाल, मनोज दाधीच, दिलीप सुराणा, भूमि जैन, राकेश बंसल, राजेंद्र सेन और ओमप्रकाश जैन सहित अन्य सदस्यों ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दीं। महफिल में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में नवप्रवेशित 150 मेडिकल विद्यार्थियों ने पहना व्हाइट कोट