उदयपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर सावित्रीबाई फुले पर्यावरण एवं शिक्षण संस्थान की ओर से संचालित रामकिशन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, गुरुकुल महाविद्यालय एवं द गुरुकुल महाविद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अध्यापकों और विद्यार्थियों ने महात्मा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के संस्थापक दिनेश माली रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। दिनेश माली ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिला शिक्षा के प्रसार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया, जिन्होंने देश की प्रथम महिला शिक्षिका के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फुले ने समाज में जागरूकता लाने और शिक्षा के माध्यम से बदलाव की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए। उनके सामाजिक योगदान के कारण ही उन्हें महात्मा की उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. रंजना, डॉ. आयुषी, हेमलता हरकावत, यशवंत प्रजापत, जगदीश सिंह, राव मधु जैमन, गहरीलाल माली और सुनीता श्रीमाली सहित अन्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भ्रामक विमर्श को तोड़ने और सज्जन शक्ति के जागरण की आवश्यकता : प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा