राजसमंद। आपातकालीन हालात में प्रशासन, पुलिस और बचाव दलों की मुस्तैदी जांचने के लिए रविवार को राजसमंद में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। नागरिक सुरक्षा निदेशालय के निर्देश पर रीको जिला कार्यालय परिसर में हुए इस अभ्यास में हवाई हमले की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। सूचना मिलते ही इलाके में ब्लैकआउट कराया गया और कुछ ही देर में एम्बुलेंस, दमकल तथा पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मॉक ड्रिल के दौरान एयर स्ट्राइक से नुकसान की स्थिति मानकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। बचाव दलों ने आपसी तालमेल से अभियान चलाते हुए करीब 15 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों को भर्ती करने और तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया। कलेक्टर-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर देखी व्यवस्थाएं मॉक ड्रिल के दौरान कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद जिला अस्पताल में पहुंचकर घायलों के उपचार और चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वां और उपखंड अधिकारी ओम प्रभा भी मौजूद रहे। नागरिक सुरक्षा, SDRF और दमकल टीमों ने लिया हिस्सा अभ्यास में नागरिक सुरक्षा, स्काउट, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के कार्मिकों ने भाग लिया। कलेक्टर ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में जनहानि कम करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित निर्णय और समयबद्ध कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों और कार्मिकों को भविष्य में भी ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सचिन पायलट ने आर्मी यूनिट में की फायरिंग प्रैक्टिस, मशीनगन से साधे निशाने; कॉम्बैट यूनिफॉर्म में लगाई जंप और लगाए दंड दिसंबर में 17 दिन बैंकिंग कामकाज रहेगा प्रभावित, 4 रविवार और 2 शनिवार को देशभर में छुट्टी; अलग-अलग राज्यों में भी 11 दिन बंद रहेंगे बैंक