24 News Update उदयपुर, 11 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय श्रेणी) भर्ती परीक्षा-2025 का आयोजन 12 जुलाई से शुरू होगा। उदयपुर जिले में परीक्षा के लिए 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 12 से 17 जुलाई तक विभिन्न विषयों की 11 पारियों में कुल 1,81,976 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल और पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, निगरानी और अन्य सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।
राज्यभर में यह भर्ती 9,651 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा में 12.30 लाख से अधिक अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं, जिससे यह राजस्थान की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में शामिल हो गई है।
उदयपुर जिले में सबसे अधिक अभ्यर्थी जीके ग्रुप-बी और हिंदी विषय की परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों विषयों में 29,488-29,488 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वहीं सबसे कम उर्दू विषय में केवल 216 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले में 99 केंद्राधीक्षक, 155 ऑब्जर्वर, 33 डिप्टी कोऑर्डिनेटर तथा प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो-दो वीक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिला कलक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। बिना प्रवेश पत्र किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केंद्र परिसर में केवल ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 12 जुलाई को प्रथम पारी में जीके ग्रुप-ए में 21,504 तथा द्वितीय पारी में सामाजिक विज्ञान विषय में 21,504 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 13 जुलाई को जीके ग्रुप-बी और हिंदी विषय की दोनों पारियों में 29,488-29,488 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 14 जुलाई को प्रथम पारी में जीके ग्रुप-सी में 29,376 तथा द्वितीय पारी में विज्ञान विषय में 19,488 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 15 जुलाई को संस्कृत विषय की परीक्षा में 9,912 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 16 जुलाई को प्रथम पारी में जीके ग्रुप-डी के 10,608 तथा द्वितीय पारी में गणित विषय के 5,232 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अंतिम दिन 17 जुलाई को अंग्रेजी विषय में 5,160 और उर्दू विषय में 216 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading