24 News upate उदयपुर, 11 जुलाई। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से सेक्टर-14 स्थित श्रीराम डेंटल हॉस्पिटल परिसर में ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल ने की। जिला मंत्री नारायण पंचोली ने बताया कि ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र पर उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को एकत्रित कर उनका समाधान केंद्र एवं राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के माध्यम से कराने का प्रयास किया जाएगा। केंद्र का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना भी है। मुख्य अतिथि फूलसिंह मीणा ने समाजहित में इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे केंद्र आमजन को राहत दिलाने और जनसेवा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने संस्था के इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं भी दीं। प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल ने ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र की कार्यप्रणाली, उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया तथा संगठन द्वारा किए जाने वाले जनहित कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर करण सिंह कटारिया, फतेहलाल पारिक, रमेश जोशी, नरेंद्र जोशी, गोर्वधन वीरवार, हरि देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरीशंकर तिवारी ने किया, जबकि अंत में डॉ. मोहित शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में कल से आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा, 99 केंद्रों पर 1.82 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा नगर निगम में शामिल मटून गांव में पहली बार विकास कार्य शुरू, विधायक फूलसिंह मीणा ने किया 20 लाख के रोड-नाली निर्माण का भूमि पूजन