24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। पूज्या श्री अर्हत रेखा श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में आयोजित त्रिदिवसीय आध्यात्मिक एवं व्यक्तित्व विकास शिविर श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। शिविर में सकल जैन समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर जिनशासन, आत्मबोध और आदर्श श्राविका जीवन से जुड़े प्रेरक सूत्रों को आत्मसात किया।शिविर के प्रथम दिवस ‘जिन शासन मेरा प्राण है’ विषय पर पूज्या श्रीजी ने मैत्रीभाव अपनाकर पंथवाद जैसी संकीर्ण सोच से ऊपर उठने और जिनशासन की महिमा को जीवन में उतारने का संदेश दिया। साथ ही चातुर्मास मैनेजमेंट का पहला चरण समझाया गया। प्रश्नोत्तरी, क्विज गेम और संगीतमय योग गतिविधियों ने प्रतिभागियों में उत्साह का संचार किया। प्रथम दिवस के लाभार्थी शांतिलालजी, चेतनजी एवं नमनजी मारवाड़ी परिवार रहे।दूसरे दिन ‘मैं शुद्ध स्वरूप आत्मा हूँ’ विषय पर आत्मा के वास्तविक स्वरूप, सरलता, विनम्रता और पवित्र जीवन का महत्व बताया गया। चातुर्मास मैनेजमेंट के दूसरे चरण की जानकारी दी गई। एल्फाबेट पेपर गेम, संगीतमय योग और अन्य गतिविधियों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। द्वितीय दिवस का लाभ सकल श्रीसंघ को प्राप्त हुआ।अतिम दिवस ‘मैं प्रभु की श्राविका हूँ’ विषय पर पूज्या श्रीजी ने सतियों के प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से आदर्श श्राविका जीवन की प्रेरणा दी तथा आगामी चातुर्मास में अधिकाधिक धर्म आराधना करने का आह्वान किया। तृतीय दिवस के लाभार्थी सतीश बाबेल, नीतू बाबेल, अक्षिता बाबेल एवं अक्षत बाबेल परिवार रहे। शिविर का समापन पूज्या श्री अर्हत रेखा श्रीजी म.सा. के मंगलिक के साथ हुआ। तीनों दिनों तक महिला शक्ति की अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता ने शिविर को सफल बनाया। उपस्थित श्राविकाओं ने ऐसे आध्यात्मिक एवं संस्कारप्रधान शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता जताते हुए इसे चातुर्मास की प्रेरणादायी शुरुआत बताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्रावण में ढाबेश्वर महादेव का होगा भव्य श्रृंगार, चौथे सोमवार महाकाल स्वरूप में निकलेगी शाही सवारी पेरिस वर्ल्ड कप में रजत पदक जीतकर लौटे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अजीम तारिक का निंबाहेड़ा में भव्य स्वागत