24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। स्पेशल ओलंपिक यूनिफाइड फुटबॉल वर्ल्ड कप पेरिस-2026 में भारतीय टीम के पार्टनर कप्तान के रूप में रजत पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी अजीम तारिक का बुधवार को निंबाहेड़ा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर स्कूली बच्चों, खेलप्रेमियों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने तिरंगे लहराते हुए पुष्पवर्षा, साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। देशभक्ति के नारों से पूरा रेलवे स्टेशन गूंज उठा।स्वागत के बाद निंबाहेड़ा फुटबॉल एसोसिएशन एवं निंबाहेड़ा फुटबॉल अकादमी के तत्वावधान में अजीम तारिक की खुली जीप में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा रेलवे स्टेशन से मालगोदाम रोड, कैंची चौराहा और चंदन चौक होते हुए बाग वाली दरगाह परिसर पहुंची, जहां उन्होंने हजरत केली वाले बाबा (र.अ.) की दरगाह पर चादर और फूल पेश कर प्रदेश एवं देश की खुशहाली की दुआ मांगी।इस अवसर पर एसएसआई सूरज कुमार, कृति संस्थान के सिराज अहमद, रजा एजुकेशनल सोसाइटी के मोहम्मद फारुख, वसीम इरफानी, हाजी कल्लुबा, शकील अहमद सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।गौरतलब है कि हाल ही में फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित स्पेशल ओलंपिक यूनिफाइड फुटबॉल वर्ल्ड कप-2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता, जिसमें अजीम तारिक ने पार्टनर कप्तान के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सम्मान में पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पूज्या अर्हत रेखा श्रीजी म.सा. की निश्रा में त्रिदिवसीय आध्यात्मिक शिविर सम्पन्न, महिला शक्ति ने लिया आत्मजागरण का संकल्प स्पेशल ओलिंपिक यूनिफाइड फुटबॉल वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने जीता रजत पदक, निंबाहेड़ा के अजीम तारिक रहे पार्टनर कप्तान