24 News Update नई दिल्ली। देश की जीवन रेखा मानी जाने वाली भारतीय रेलवे केवल यात्री परिवहन का माध्यम ही नहीं, बल्कि आपातकालीन स्थितियों और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी सबसे महत्वपूर्ण आधार है। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि भारतीय रेलवे देश की ‘सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस’ है और इसके कर्मचारी किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए हर समय तैयार हैं।
मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा, “रेलवेमैन हर संकट में देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए तैयार रहते हैं। जब भी राष्ट्र पर संकट आया है, रेलकर्मियों ने अपने साहस और कर्तव्यनिष्ठा से हर चुनौती का सामना किया है।” उन्होंने 1962 के चीन युद्ध का उदाहरण देते हुए बताया कि उस समय पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिवीजन के कर्मचारियों ने असाधारण वीरता का परिचय दिया था। बॉर्डर पर जरूरी सामान लेकर गई ट्रेन फंस गई थी, जब स्टेशन मास्टर से वापस लौटने को कहा गया तो उन्होंने जवाब दिया, “हमारा साथी ट्रेन लेकर बॉर्डर पर गया है, जब तक वह वापस नहीं आता, हम भी नहीं लौट सकते।” यह अदम्य साहस रेलवेमैन की भावना का परिचायक है।
उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि गधरा रोड पर पाकिस्तानी सेना की बमबारी से पटरियाँ क्षतिग्रस्त हो गई थीं, लेकिन रेलकर्मियों ने जान की परवाह किए बिना उन्हें मरम्मत कर गोला-बारूद और रसद को मोर्चे तक पहुँचाया। अमृतसर और वाघा बॉर्डर पर भी रेलवेमैन ने अद्वितीय साहस का प्रदर्शन किया था।
मिश्रा ने कहा, “आज की परिस्थिति में हम किसी ओवरटाइम या घंटे की परवाह नहीं करेंगे। हमें सिर्फ देश दिखता है। अगर जरूरत पड़ी, तो हम बार्डर तक गोला-बारूद और रसद पहुँचाने के लिए 24 घंटे तत्पर रहेंगे। जो भी कुर्बानी देनी होगी, रेलवेमैन सबसे पहले खड़े रहेंगे।” उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय में चलाए गए एक ऑपरेशन का उल्लेख किया, जब 24 घंटे के भीतर देशभर से फौजियों, गोला-बारूद और रसद को मोर्चे तक पहुँचाया गया था।
उन्होंने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय के साथ हर रेलवेमैन खड़ा है। आतंकी और उनके समर्थकों का खात्मा करने के लिए जो भी सहायता चाहिए, वह देने के लिए भारतीय रेलवे का हर कर्मचारी तैयार है।
यह निष्ठा और समर्पण ही भारतीय रेलवे को हर आपातकालीन स्थिति में देश की सबसे मजबूत रीढ़ बनाता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading