24 News Update उदयपुर। राजस्थानी हास्य एवं लोक काव्य जगत के वरिष्ठ कवि श्री डाडमचंद डाडम (अखावत) का सोमवार, 13 जुलाई को निधन हो गया। उनके निधन से साहित्य, कविता और सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार, 13 जुलाई को शाम 5:30 बजे उनके निवास 21-ए, न्यू विद्या नगर, हिरण मगरी सेक्टर-4, उदयपुर से प्रारंभ होकर सेक्टर-3 मोक्षधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।डाडमचंद डाडम अपनी सहज हास्य शैली, राजस्थानी लोकभाषा और व्यंग्यपूर्ण काव्य प्रस्तुति के लिए देशभर में पहचान रखते थे। उन्होंने अनेक कवि सम्मेलनों और सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट प्रस्तुतियों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया तथा राजस्थानी हास्य साहित्य को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। खास तौर पर मेवाड़ी में लिखी उनकी कविताएं व अन्य रचनाएं और व्यंग्य आज भी जन जन की जुबान पर जीवंत हैं। उनके निधन पर साहित्यकारों, कवियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। हास्य कविडाडमचंद डाडम का जन्म 21 सितंबर 1956 को बाठेडा कला गांव में हुआ था अपने-अपने शिक्षा उदयपुर से पूर्ण की उसके बाद से सरकारी सेवा में कृषि उपज मंडी समिति में नौकरी करते थे और उसी के साथ उन्होंने जब उनका ट्रांसफर 1980में चित्तौड़गढ़ हुआ तो और वहीं से उनका काव्य जीवन प्रारंभ हुआ उन्होंने भाई से अपनी कविताओं का और कवि सम्मेलनों का दौर चालू किया वह एक वक्त के मेवाड़ के इकलौते हास्य कवि थे उनकी कविता जिनकी प्रेरणा पाकर आज न जाने कितने कवियों ने जन्म लिया उनकी एक कैसेट डाडम के dane लगे हँसाने जिनकी लगभग 11 लाख कैसेट बिकी थी और उन्हें कहीं साहित्यिक बड़े-बड़े मंचों से काव्य रत्न ,काव्य भूषण जैसे आने को सम्मान प्राप्त थे शहर की सभी संस्थाओं में बहुत ही मेवाड़ के क्षेत्र में काव्य जगत में बड़ी अदब के साथ उनका नाम लिया जाता है Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हंगामा….यूसीसी जनसुनवाई का कांग्रेस ने किया बहिष्कार!! पहले सार्वजनिक करो कानून का मसौदा, फिर मांगो सुझाव!! समिति में आरएसएस के लोग क्यों??? 6 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, 13 से 15 जुलाई तक होगी जगन्नाथ कथा, हीरे-मोती के आभूषणों और फूलों से सजेगा रथ, हजारों श्रद्धालु रस्सों से खींचेंगे रथ