24 News Update जोधपुर, 9 मई। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे के तहत बाड़मेर और हरिद्वार के बीच द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा संचालित करने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन 11 मई से 17 जुलाई 2026 तक कुल 20 ट्रिप लगाएगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04811 बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 11 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को बाड़मेर से सुबह 4:15 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन सुबह 4:10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04812 हरिद्वार-बाड़मेर स्पेशल ट्रेन 12 मई से 17 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को हरिद्वार से सुबह 5:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहरावयह स्पेशल ट्रेन मार्ग में बालोतरा, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, बठिंडा, अम्बाला तथा सहारनपुर सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेगी। 18 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेनरेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें 1 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 5 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी तथा 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नागौर के बुटाटी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, 11 करोड़ की लागत से बदलेगा रेन रेलवे स्टेशन का स्वरूप 83 लाख के बीमा क्लेम के लिए रची मौत की साजिश: शव को करंट लगाकर हादसा दिखाने की कोशिश, 4 हिरासत में