24 News Update नागौर। राजस्थान के प्रसिद्ध आस्था केंद्र बुटाटी धाम पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए रेलवे बड़ी राहत लेकर आया है। देशभर से लकवा रोग से मुक्ति की आस लेकर बुटाटी धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निकटतम रेन रेलवे स्टेशन का व्यापक आधुनिकीकरण किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को आधुनिक, सुविधायुक्त और यात्री-अनुकूल बनाया जा रहा है।नागौर जिले के समीप स्थित बुटाटी धाम संत श्री चतुरदास जी महाराज को समर्पित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां लकवा रोग से राहत मिलने की मान्यता के चलते प्रतिदिन राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। परंपरा के अनुसार श्रद्धालु सात दिन तक धाम में रहकर प्रतिदिन आरती में भाग लेते हैं तथा सरसों के तेल में मिश्रित पवित्र भभूत प्रभावित अंगों पर लगाते हैं। ऐसे में रेन रेलवे स्टेशन इस धार्मिक स्थल तक पहुंचने का प्रमुख माध्यम बना हुआ है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेन स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेजी से जारी है। स्टेशन भवन का पूर्ण नवीनीकरण किया जा रहा है, वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए आकर्षक पोर्च का निर्माण भी किया जा रहा है। स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार करते हुए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार विकसित किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों की आवाजाही सुगम हो सके।स्टेशन पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए पृथक पार्किंग व्यवस्था विकसित की जा रही है। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए 12 मीटर चौड़ा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया जा रहा है, जिसमें रैम्प और कवरिंग शेड जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। प्लेटफॉर्म शेल्टरों का विस्तार किया जा रहा है तथा प्लेटफॉर्म सतहों को भी नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है।यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर नए प्रतीक्षालय तैयार किए गए हैं। आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय ब्लॉकों का नवीनीकरण किया गया है। दिव्यांगजन यात्रियों के लिए हेल्प बूथ, विशेष शौचालय, वाटर बूथ, रैम्प, टिकट विंडो, साइनेज और बैठने की विशेष व्यवस्था भी विकसित की जा रही है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन पुनर्विकास कार्य का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा पूरा किया जा चुका है। पोर्च निर्माण, फ्लोरिंग कार्य, प्लेटफॉर्म शेड के नीचे फर्श निर्माण तथा सर्कुलेटिंग एरिया में सीसी सड़क निर्माण जैसे प्रमुख कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शेष कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुसार तेजी से कराए जा रहे हैं।रेलवे का मानना है कि रेन रेलवे स्टेशन के विकसित होने से बुटाटी धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा सुविधाएं मिलेंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजसमंद में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 67 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास