24 News Update जयपुर, 4 मई। प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते असर को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने पुलिस जवानों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर राज्यभर के कॉन्स्टेबलों को 5 लाख ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट) पैकेट वितरित किए जाएंगे।अभियान के तहत प्रत्येक जवान को 10-10 ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि ड्यूटी के दौरान डिहाइड्रेशन और लू से बचाव किया जा सके। विशेष रूप से यातायात, कानून-व्यवस्था, गश्त और सार्वजनिक सेवाओं में तैनात पुलिसकर्मियों को इसका लाभ मिलेगा।इस पहल में रोटरी क्लब मुंबई से जुड़े प्रवासी राजस्थानी आशीष पोद्दार का सहयोग प्राप्त हुआ है।पूरे अभियान का संचालन शरद चौधरी के नेतृत्व में किया जा रहा है। उनके निर्देशन में राहत सामग्री को प्रदेश के 12 पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों तथा राजस्थान से बाहर संचालित 4 प्रशिक्षण केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। रेंज आईजी के माध्यम से हर कांस्टेबल तक इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।अभियान की पहली खेप के रूप में 90 हजार ओआरएस पैकेट सोमवार को राजस्थान पुलिस एकेडमी पहुंचे, जहां से इन्हें विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा जा रहा है। दूसरी खेप मंगलवार को पहुंचने की संभावना है, जबकि आगामी 5 से 7 दिनों में अतिरिक्त आपूर्ति भी मिलेगी।डीआईजी शरद चौधरी ने बताया कि प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में यह पहल ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के लिए राहत और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पश्चिम बंगाल में जीत के बाद जयपुर में जश्न, CMO में ‘झालमुड़ी’ के साथ मनाई खुशी सुरक्षा भी, रफ्तार भी: आधुनिक ट्रेनों के साथ भारतीय रेल का बड़ा अपग्रेड