24 News Update जयपुर। पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत के बाद राजस्थान में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सरकारी आवास (CMO) में मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने पारंपरिक अंदाज में ‘झालमुड़ी’ खाकर जीत का जश्न मनाया। चुनाव परिणाम आने के बाद पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, अशोक परनामी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, मंत्री मदन दिलावर, हीरालाल नागर, कन्हैया लाल चौधरी, गौतम दक, जोगाराम पटेल और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित कई नेता सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और जीत की बधाई दी। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री के साथ बैठकर झालमुड़ी का आनंद लिया। इस मौके पर विधायक कालीचरण सराफ, मंत्री के.के. विश्नोई, सांसद मंजू शर्मा और जिला प्रमुख रमा चोपड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह जीत नरेंद्र मोदी के सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में भी ‘डबल इंजन’ की सरकार के साथ विकास की रफ्तार तेज होगी। इधर, प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी जश्न की तैयारियां की गई हैं। पश्चिम बंगाल और असम में बहुमत तथा पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में सोमवार शाम को कार्यकर्ताओं के बीच उत्सव मनाया जाएगा। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कार्यालय में खुद झालमुड़ी बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई। उन्होंने कहा कि इस जीत का स्वाद लंबे समय तक बना रहेगा और आने वाले पंचायत व निकाय चुनावों में भी भाजपा इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ेगी। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ भी मौजूद रहीं और कार्यकर्ताओं के साथ जश्न में शामिल हुईं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भर्ती परीक्षाओं में ‘डमी कैंडिडेट’ रैकेट का बड़ा खुलासा, लाखों में बिक रही थीं सरकारी नौकरियां भीषण गर्मी के बीच राजस्थान पुलिस की पहल: जवानों को बांटे जाएंगे 5 लाख ओआरएस पैकेट्स