— बैठक में बनी रणनीति, 10 जुलाई से उपखंड स्तर पर प्रदर्शन और अगस्त में जयपुर में होगी विशाल रैली 24 News update उदयपुर, 29 जून 2026। तृतीय श्रेणी शिक्षक संवर्ग की मांगों को लेकर राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने आंदोलन का आगाज कर दिया है। संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों और जिला मंत्रियों की संयुक्त बैठक सोमवार को उदयपुर स्थित आरटीडीसी कजरी होटल, शास्त्री सर्किल में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों और शिक्षा विभाग के निर्णयों को लेकर नाराजगी जताते हुए आगामी आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने की। प्रदेश महामंत्री गोपाल मीणा ने बताया कि बैठक में शिक्षकों, शिक्षार्थियों और विद्यालयों से जुड़े तात्कालिक मुद्दों, समस्याओं तथा संगठन की प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राज्य सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षकों के संबंध में लिए जा रहे निर्णयों पर असंतोष व्यक्त किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की मांगों के समाधान के लिए अब चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। तीन चरणों में होगा आंदोलन बैठक में सर्वसम्मति से आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। 10 जुलाई को प्रदेश के सभी उपखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। 20 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। अगस्त के प्रथम सप्ताह में प्रदेश मुख्यालय जयपुर में विशाल रैली और धरना आयोजित किया जाएगा। इन मांगों को लेकर शिक्षक संगठन मुखरप्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने बताया कि संगठन की प्रमुख मांगों में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण शीघ्र खोलना, वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट परीक्षा की अनिवार्यता के मामले में केंद्र सरकार के समक्ष शिक्षकों का पक्ष रखना शामिल है।उन्होंने बताया कि विगत छह सत्रों से लंबित चल रही तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी प्रक्रिया को जल्द पूरा करवाने, प्रभावित शिक्षकों का पक्ष रखते हुए पदोन्नति करवाने तथा शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए कथित अनुचित “पे प्रोटेक्शन आदेश” को वापस लेने की मांग भी आंदोलन में प्रमुख रहेगी।संगठन की ओर से उपखंड मुख्यालयों से लेकर जिला मुख्यालय और जयपुर तक धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। प्रदेश पदाधिकारी और जिलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद बैठक में प्रदेश सभा अध्यक्ष राम प्रताप मीणा, प्रदेश महिला संयोजिका कृष्णा यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश जैन, शंभू सिंह मेडतिया, बेबी नंदा, सत्येंद्र यादव, दशरथ सिंह सोलंकी, मनोज शर्मा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री उपस्थित रहे।बैठक में उदयपुर जिलाध्यक्ष कमलेश शर्मा और अरविंद मीणा ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। संगठन ने कहा कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों की मांगों को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा और सरकार से जल्द समाधान की मांग की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मांझी मंदिर में पर्यटकों से वसूली और सहस्त्रबाहु मंदिर में प्री वेडिंग शूट की मनमानी की होगी जांच डीएलएड प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षाएं कल से, 505 परीक्षार्थी होंगे शामिल