24 News Update उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, ऐतिहासिक स्थलों की व्यवस्थाएं सुधारने और पर्यटन अनुभव को बेहतर बनाने को लेकर जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में आयोजित हुई।
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में हुई बैठक की अध्यक्षता एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने की। बैठक में पर्यटन विभाग, नगर निगम, पुलिस, होटल एसोसिएशन, गाइड एसोसिएशन सहित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया और व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए।
प्रारंभ में संयुक्त निदेशक पर्यटन सुमिता सरोच ने सभी का स्वागत किया। उपनिदेशक एवं समिति की सदस्य सचिव शिखा सक्सेना ने गत बैठक कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया। एडीएम श्री ओझा ने बिन्दूवार पालना रिपोर्ट की समीक्षा की।
जल्द शुरू होगी हेरिटेज वॉक, पर्यटक जान सकेंगे उदयपुर की विरासत
बैठक में बताया गया कि ओल्ड सिटी क्षेत्र में नगर निगम की ओर से हेरिटेज वॉक को फिर से शुरू किया जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे। हेरिटेज वॉक शुरू होने के बाद देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को उदयपुर की ऐतिहासिक इमारतों, गलियों और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।
एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन स्थलों पर पार्किंग, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाए। साथ ही आगामी एक माह में प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आवश्यक संकेतक और सूचना पट्ट लगाने के निर्देश दिए गए।

मांझी मंदिर और सहस्त्रबाहु मंदिर की शिकायतों पर जांच
बैठक में पर्यटन प्रतिनिधियों ने मांझी मंदिर में पर्यटकों से फोटोग्राफी के नाम पर राशि वसूले जाने की शिकायत रखी। वहीं नागदा स्थित सहस्त्रबाहु मंदिर में प्री वेडिंग शूट के दौरान आम पर्यटकों को परेशानी होने और ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंचने की शिकायतें भी सामने आईं। इस पर एडीएम सिटी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। मांझी मंदिर मामले में देवस्थान विभाग को जांच के लिए पत्र भेजने तथा सहस्त्रबाहु मंदिर मामले में पुरातत्व विभाग और पुलिस अधीक्षक को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पर्यटन व्यवस्था को लेकर इन मुद्दों पर भी चर्चा
बैठक में शहर की पर्यटन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई— ऑटो स्टैंड, ऑटो किराया और ड्राइवर यूनिफॉर्म व्यवस्था तय करने पर विचार
पर्यटन सीजन में पर्यटन थाने में पर्याप्त पुलिस स्टाफ लगाने पर चर्चा, सहेलियों की बाड़ी सहित प्रमुख स्थलों के पास गाइड शेल्टर निर्माण नो व्हीकल जोन और पैदल मार्ग के लिए चिन्हित रूट पर मंथन
सहेलियों की बाड़ी स्थित कलांगन के रखरखाव के लिए एसआईईआरटी को जिम्मेदारी बाहुबली हिल्स पर पाथ-वे, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा गुलाबबाग को यूनेस्को हेरिटेज साइट में शामिल कराने के लिए इन्वेंट्री तैयार करने की योजना. बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरमाराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मिले सुझावों के आधार पर पर्यटन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading