24 News Update उदयपुर। 16 अगस्त को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित ISKU Independence Karate Cup Championship 2026 में राजस्थान ISKU टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए काता एवं कुमिते स्पर्धाओं में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। राजस्थान के खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयुवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल किए।ISKU राजस्थान के सचिव सेंसई प्रफुल्ल सांवरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों ने काता और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। राजस्थान टीम के पदक विजेता खिलाड़ियों में निर्भय चौहान (2 स्वर्ण), शम्स मकरानी (2 स्वर्ण), इजना कायनात (स्वर्ण, रजत), इनाया व्यास (स्वर्ण, कांस्य), जाग्रत शर्मा (स्वर्ण, रजत), दिविशा राठौड़ (स्वर्ण, कांस्य), गीतेंश कलाल (रजत, कांस्य), हर्षी कुमावत (कांस्य), हार्वी कुमावत (स्वर्ण), विक्की यादव (स्वर्ण), शैलेश औदिच्य (स्वर्ण), धानी सांवरिया (स्वर्ण), काश्वी चतुर्वेदी (स्वर्ण), अक्षी (स्वर्ण), यश्विका अनेजा (स्वर्ण), हर्षवर्धन भट्ट (रजत), धृत जैन (स्वर्ण), हिमाक्ष मेनारिया (रजत, कांस्य), नैशा टाटेर (रजत), भावी जांगिड़ (स्वर्ण) एवं कियुश्का कुमावत (स्वर्ण) शामिल रहे। सेंसई प्रफुल्ल सांवरिया ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के कारण राजस्थान टीम ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महाराजा अग्रसेन जयंती की भव्य तैयारियां शुरू, प्रवासी अग्रवाल समाज की बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन 23 अगस्त को होगी जिला स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता