उदयपुर। अरावली की वादियों में बसे माउंट आबू में 28 और 29 नवंबर को पहली बार दो दिवसीय ‘माउंट आबू बर्ड फेस्टिवल-2026’ आयोजित होगा। ग्रीन पीपल सोसायटी (जीपीएस), उदयपुर की ओर से होने वाले इस आयोजन में देशभर के पक्षी विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और वन्यजीव संरक्षणकर्ता जैव विविधता और पक्षी संरक्षण पर विचार साझा करेंगे। राजस्थान वन विभाग, सीआरपीएफ की आंतरिक सुरक्षा अकादमी और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया सहयोगी हैं। आयोजन सीआरपीएफ अकादमी परिसर में होगा। सोसायटी अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त सीसीएफ राहुल भटनागर ने बताया कि उद्घाटन 28 नवंबर को सुबह 11:30 बजे होगा। इसमें जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. वीरेंद्र सिंह जाटावत, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक आईएफएस शशि शंकर पाठक, 23 राजपूत के कर्नल जितेंद्र सिंह तोमर, सिरोही जिला कलेक्टर रोहिताश, सीआरपीएफ अकादमी के कमांडेंट महेंद्र कुमार और आबू नगरपालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य शामिल होंगे। यह महोत्सव प्रकृतिविद् एवं पक्षी प्रेमी स्वर्गीय अनिल माथुर की स्मृति को समर्पित रहेगा।उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस विक्रम सिंह के अनुसार, 28 नवंबर को दोपहर 2:45 से शाम 5 बजे तक तकनीकी सत्र होगा। इसमें पक्षी विज्ञानी डॉ. रजत भार्गव राजस्थान में संकटग्रस्त ग्रीन अवदावत के संरक्षण, भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. सुतिर्था दत्ता ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की पारिस्थितिकी, संगीतकार एवं वन्यजीव संरक्षणकर्ता अभिषेक रे बाघों और संरक्षण तथा वन्यजीव जीवविज्ञानी व लेखक विजयादित्य सिंह राठौड़ थार मरुस्थल में कृषि परिवर्तन से अकशेरुकी जीवों और पक्षियों पर पड़ रहे प्रभाव पर व्याख्यान देंगे।महोत्सव में प्रदेश के करीब 400 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। उनके लिए चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, बर्ड वॉक और बर्ड ट्रेल जैसी गतिविधियां होंगी। विशेषज्ञ बच्चों को पक्षियों की पहचान, व्यवहार और प्राकृतिक आवासों की जानकारी देंगे। विद्यालयों में बर्ड क्लब बनाने की योजना भी है।पक्षी विशेषज्ञ डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य में 250 से अधिक पक्षी प्रजातियां दर्ज हैं। ग्रीन मुनिया, इंडियन पैराडाइज फ्लाईकैचर, क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल और इंडियन पिट्टा यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। आयोजकों की योजना इस महोत्सव को वार्षिक संरक्षण अभियान का रूप देने की है। इसके तहत पक्षी गणना, ई-बर्ड के जरिए नागरिक विज्ञान, प्राकृतिक आवासों का पुनर्स्थापन और संरक्षण गतिविधियां चलाई जाएंगी। आयोजन को प्लास्टिक मुक्त रखने पर भी जोर रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुर्सी रेस में हम साथ—साथ हैं : बांसवाड़ा में आज फिर दिख सकता है बाप—कमल—गठजोड़, कांग्रेस के रमेश नायक के सामने भाजपा की प्रियंका कुंवर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की रेंज बढ़ाएगी जिंक-एयर बैटरी, हिंदुस्तान जिंक और IIT मद्रास ने बनाया नया प्रोटोटाइप