24 News Update उदयपुर। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती को इस वर्ष शाही और भव्य अंदाज में मनाने को लेकर प्रवासी अग्रवाल समाज समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को सूरजपोल स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित हुई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों और महिला समिति के सदस्यों ने जयंती समारोह को यादगार बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों, व्यवस्थाओं और समाज की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की।महिला समिति की प्रचार-प्रसार मंत्री शारदा अग्रवाल ने बताया कि बैठक में मुख्य जयंती संयोजक कैलाश गोयल, महिला समिति अध्यक्ष रमा मित्तल और उपमंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने जयंती पत्रक में शामिल कार्यक्रमों और आयोजन की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह में समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ कार्यक्रमों को व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।बैठक में समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके अग्रवाल और सचिव राजेश अग्रवाल ने नए सदस्यों को समाज से जोड़ने की प्रक्रिया और सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने समाज की गतिविधियों में युवाओं और नए परिवारों की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।वहीं जयंती संयोजक सुरेंद्र अग्रवाल, युवा मंत्री लवी गुप्ता और सांस्कृतिक मंत्री अजय गुप्ता ने जयंती के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रमों को भव्य बनाने के साथ-साथ उनमें समाज की सांस्कृतिक विरासत और महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को प्रमुखता देने पर चर्चा हुई।बैठक के दौरान अनामिका गुप्ता, सोनाली बंसल और कुसुम गोयल ने भी अपने विचार रखे और जयंती समारोह को अधिक प्रभावी एवं आकर्षक बनाने के लिए सुझाव दिए। पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाने और जयंती कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में 21 से 23 अगस्त तक लगेगा होम एंड लाइफस्टाइल अपग्रेड फेस्टिवल अहमदाबाद में राजस्थान ISKU टीम का शानदार प्रदर्शन, 21 खिलाड़ियों ने जीते पदक