24 News Update उदयपुर। भीषण गर्मी के बीच शनिवार को राजस्थान का मौसम अचानक बदल गया। सबसे ज्यादा असर राजसमंद जिले में देखने को मिला, जहां बारिश के साथ कई स्थानों पर ओले भी गिरे। वहीं मौसम विभाग ने उदयपुर में यलो अलर्ट जारी करते हुए आसपास के क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र में शाम करीब 4 बजे के बाद आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। ओडा कनूजा गांव समेत आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे स्थानीय स्तर पर नुकसान की आशंका बनी हुई है।प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदला रहा। बीकानेर के नोखा में दोपहर बाद बारिश हुई, जबकि सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में करीब आधे घंटे तक तेज बरसात हुई। सीकर में तेज धूप के बीच हल्की बारिश ने लोगों को चौंकाया, वहीं झुंझुनूं में आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई।इसके अलावा हनुमानगढ़, चूरू, अजमेर, टोंक, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, जयपुर, दौसा, धौलपुर, भरतपुर, करौली, सिरोही, भीलवाड़ा, पाली सहित कई जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिला या संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।उदयपुर में यलो अलर्ट के चलते शहर और आसपास के कस्बों में देर शाम तक बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश के दौर चले, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।हालांकि दिन के समय गर्मी का असर बरकरार रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अन्य कई शहरों में पारा 40 से 44 डिग्री के बीच रहा।मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 25 और 26 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी जिलों में हीटवेव का असर जारी रह सकता है। वहीं आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य में फिर से आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गर्मी और शादी सीजन में मिलावट पर सख्ती: कुल्फी-आइसक्रीम के सैंपल लिए, कई जगह अनियमितताएं पकड़ी श्री खाटूश्याम कीर्तन में बहे भक्ति के सुर, आकर्षक दरबार में छप्पन भोग अर्पित