24 News Update उदयपुर, 25 अप्रैल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी और शादी समारोह के सीजन में खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए मिलावट के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कार्रवाई के तहत कुल्फी और आइसक्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।यह अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है।अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह चौहान ने माली कॉलोनी से मटका कुल्फी और गारियावास क्षेत्र से आइस कैंडी के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में दोनों स्थानों पर कई अनियमितताएं भी सामने आईं। फर्म संचालकों के पास फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड, फूड हैंडलर्स के मेडिकल सर्टिफिकेट और पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट उपलब्ध नहीं मिली। इस पर संबंधित संचालकों को सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला रिपोर्ट में मिलावट या मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फल-सब्जी विक्रेताओं को कार्बाइड से फल पकाने से सख्त मना करते हुए केवल स्वीकृत एथिलीन गैस के उपयोग की सलाह दी गई है। सीएमएचओ ने खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने की अपील की है। आमजन से भी खाद्य सामग्री खरीदते समय लेबल, निर्माण तिथि और एफएसएसएआई लाइसेंस की जांच करने को कहा गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महालक्ष्मी ज्वैलर्स के बाहर चाकूबाजी का 24 घंटे में खुलासा: निम्बाहेड़ा से आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू-बाइक बरामद राजसमंद में ओलों के साथ बारिश, प्रदेशभर में बदला मौसम; उदयपुर में यलो अलर्ट, कई जिलों में मेघगर्जन की चेतावनी