नई दिल्ली। छठ महापर्व के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए हैं। इस बार होल्डिंग एरिया की सुविधा 25 से बढ़ाकर 44 स्टेशनों तक की गई है। वहीं, छठ पूजा के अगले दिन पूर्व मध्य रेलवे ने 50 स्पेशल ट्रेनें चलाईं, जबकि पिछले साल इसी दिन 38 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक में वापसी यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने वार रूम से स्टेशनों की सीसीटीवी लाइव फीड देखकर भीड़ की स्थिति का जायजा लिया और जहां यात्रियों का दबाव अधिक है, वहां ट्रेनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पटना, दानापुर, राजेंद्रनगर टर्मिनल, सहरसा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और जयनगर सहित प्रमुख स्टेशनों पर बनाए गए होल्डिंग एरिया की जानकारी भी ली गई। रेल मंत्री ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। रेलवे के अनुसार, नवंबर महीने में भी यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। स्टेशनों पर रेल सुरक्षा बल के जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं। अतिरिक्त सतर्कता के तहत कुछ स्टेशनों पर डॉग स्क्वायड और चिकित्सा दल के साथ आरपीएफ की तैनाती भी की गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Post navigation यात्रीगण कृपया ध्यान दें : विशेष उदयपुर आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित, जयपुर-उदयपुर ट्रेन राणाप्रतापनगर तक ही आएगी उदयपुर जोन में सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, राजसमंद और सलूंबर से चार अवैध बांग्लादेशी नागरिक डिटेन, निष्कासन की प्रक्रिया शुरू