उदयपुर, 18 नवंबर। अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सी.आई.डी. विशेष शाखा जोन उदयपुर और जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है। इस कार्रवाई के तहत राजसमंद और सलूंबर जिलों से दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित कुल चार अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को डिटेन किया गया है। सभी चारों नागरिकों को देश से निष्कासित (डिपोर्ट) करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजसमंद हेमंत कलाल, पुलिस अधीक्षक सलूंबर बिशनाराम और सी.आई.डी. विशेष शाखा जोन उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह के दिशा-निर्देशन में अंजाम दी गई। राजसमंद में फर्जी आधार कार्ड के सहारे रह रही थीं दो महिलाएंजिला विशेष शाखा राजसमंद को 13 नवंबर को चारभुजा थाना क्षेत्र में अनैतिक कार्यों में लिप्त दो संदिग्ध महिलाओं के पास संदिग्ध दस्तावेज होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सी.आई.डी. जोन उदयपुर के अनुरोध पर एक जॉइंट इन्ट्रोगेशन कमेटी का गठन किया गया। कड़ाई से की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों महिलाएं बांग्लादेशी नागरिक हैं। इन्होंने फर्जी आधार कार्ड बनवा रखे थे और अनैतिक व्यापार में लिप्त थीं। इसमें पिया खातून उर्फ रानीदास (31 वर्ष) निवासी अरपाडा मिर्जापुर चकोई नरेल सदर खुलना डिवीजन, ढाका (बांग्लादेश) का पासपोर्ट दिसंबर 2025 में समाप्त हो चुका था और यह 2 नवंबर 2026 को असम के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसी थी। इसी प्रकार शीला खान (23 वर्ष) पिता शाहजुल खान निवासी जेसोर (बांग्लादेश) 2021 में भारत आई थी और वर्तमान में कानपुर (गिर्वा, उदयपुर) में रह रही थी। भारत में रहते हुए इसने 2021 और 2023 में दो शादियां भी कीं। सुरक्षा एजेंसियां अब इन महिलाओं से जुड़े अनैतिक व्यापार और दलालों के नेटवर्क की जांच कर रही हैं। दोनों को पहले नारी निकेतन उदयपुर भेजा गया था, लेकिन वर्तमान में इन्हें राजसमंद के अस्थायी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। सलूंबर की सोम नदी में मछली पकड़ते पकड़े गए दो बांग्लादेशी युवकदूसरी कार्रवाई 17 नवंबर को सलूंबर जिले में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बा दुदर क्षेत्र में दो संदिग्ध लोग कुछ दिनों से रह रहे हैं और सोम नदी में मछली पकड़ने का काम कर रहे हैं। सी.आई.डी. जोन यूनिट सलूंबर और जिला पुलिस की टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर संयुक्त जांच टीम के सामने पेश किया। पूछताछ में दोनों ने बांग्लादेशी होने की बात कबूल की। इसमें एक नृपेन बैद्य पिता निराद बै़द्य (40 वर्ष), निवासी ललुआ जिला गोपालगंज, ढाका (बांग्लादेश) तथा दूसरा अपु बिसवास पिता दीपक बिसवास (21 वर्ष), निवासी डोमराशूर जिला गोपालगंज, ढाका (बांग्लादेश) है। दोनों ने एक साथ अवैध रूप से भारतीय सीमा पार की थी, जिसे आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा माना गया है। फिलहाल दोनों को सलूंबर के अस्थायी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। आमजन और होटल संचालकों से अपीलअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सी.आई.डी. विशेष शाखा एवं एफ.आर.ओ. जोन उदयपुर) डॉ. विक्रम सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके साथ ही, सभी होटल, विला और रिसॉर्ट संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी विदेशी नागरिक को ठहराने से पहले इमीग्रेशन एवं फॉरेनर्स एक्ट 2025 के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। इस सफल ऑपरेशन में राजसमंद डी.एस.बी. टीम की कल्पना सिंह, थानाधिकारी चारभुजा लक्ष्मण सिंह, यमनेश कुमार, भंवर सिंह, शक्ति सिंह तथा सलूंबर टीम से थानाधिकारी मुकेश नागदा, डी.एस.बी. प्रभारी उम्मेदीलाल और सी.आई.डी. यूनिट के पंकज पाटीदार की अहम भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए रेलवे ने बढ़ाईं सुविधाएं, 44 स्टेशनों पर बनाए होल्डिंग एरिया बनियान में 40 लाख, बैग में 40 लाख… उदयपुर में ‘कैश का अंडरगारमेंट कनेक्शन’ पकड़ा, 80 लाख के साथ मेहसाणा के तीन लोग गिरफ्तार