उदयपुर। अजमेर मंडल के राणाप्रतापनगर-घोसुंडा और बेरछा-उदयपुर सिटी रेलखंड के बीच तकनीकी कार्य के चलते 19 नवंबर से 28 दिसंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जबकि एक ट्रेन को 40 मिनट देरी से चलाया जाएगा। जयपुर-उदयपुर सिटी ट्रेन भी तय अवधि में राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन संख्या 20993 जयपुर-उदयपुर सिटी 19 नवंबर से 18 दिसंबर तक जयपुर से रवाना होकर राणाप्रतापनगर तक आएगी। राणाप्रतापनगर से उदयपुर सिटी के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।इसी तरह ट्रेन संख्या 59835 मंदसौर-राणाप्रतापनगर 19 से 28 दिसंबर तक मावली तक ही चलेगी। मावली से राणाप्रतापनगर के बीच यह आंशिक रद्द रहेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 59836 राणाप्रतापनगर-मंदसौर भी 19 से 28 दिसंबर तक राणाप्रतापनगर के बजाय मावली से रवाना होगी। जयपुर-उदयपुर ट्रेन 15 मिनट रेगुलेटट्रेन संख्या 20993 जयपुर-उदयपुर सिटी को अलग-अलग अवधि में 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। 19 से 28 नवंबर तक यह घोसुंडा-भूपालसागर करेरा रेलखंड के बीच, 29 नवंबर से 8 दिसंबर तक घोसुंडा-पांडोली रेलखंड के बीच और 9 से 18 दिसंबर तक घोसुंडा-फतेहनगर रेलखंड के बीच 15 मिनट रोकी जाएगी। वहीं, ट्रेन संख्या 69244 चित्तौड़गढ़-असारवा 19 नवंबर से 28 दिसंबर तक चित्तौड़गढ़ से अपने निर्धारित समय से 40 मिनट देरी से रवाना होगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Post navigation गांवों की खेल प्रतिभाओं के लिए खुलेगा बड़ा मंच, 16 खेलों में दिखेगा दमखम; 30 नवंबर तक मुफ्त पंजीयन, इस बार चार नए खेल शामिल, उदयपुर में अब तक 3015 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए रेलवे ने बढ़ाईं सुविधाएं, 44 स्टेशनों पर बनाए होल्डिंग एरिया