24 News Update जयपुर/नई दिल्ली। देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर चल रही बहस अब संसद तक पहुंच गई है। लोकसभा में इस मुद्दे पर जवाब देते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्पष्ट कहा कि किसी भी उपभोक्ता पर जबरन स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा सकता।यह मामला तब उठा जब हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान सहित कई राज्यों में स्मार्ट मीटर जबरन लगाए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार से जवाब मांगा। जबरन मीटर लगाने की सूचना नहीं, शिकायत आई तो कार्रवाईऊर्जा मंत्री खट्टर ने कहा कि सरकार के पास किसी भी राज्य में जबरन स्मार्ट मीटर थोपे जाने की आधिकारिक सूचना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ऐसी कोई शिकायत सामने आती है, तो केंद्र सरकार इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि विद्युत (उपभोक्ता अधिकार) नियम 2020 के तहत नए बिजली कनेक्शन स्मार्ट प्री-पेमेंट या प्री-पेमेंट मीटर के साथ ही दिए जाने का प्रावधान है, हालांकि राज्यों के नियामक आयोग अपने स्तर पर इसमें आवश्यक प्रावधान तय करते हैं। बिजली कंपनियां सेवा नहीं, व्यावसायिक इकाइयांखट्टर ने अपने जवाब में बिजली व्यवस्था की हकीकत भी सामने रखी। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियां कोई सेवा संस्थान नहीं बल्कि व्यावसायिक इकाइयां हैं, जिन्हें जितनी बिजली आपूर्ति करनी होती है, उसके बदले भुगतान लेना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में बिजली बिल नहीं भरना एक “प्रवृत्ति” बन गई है, जबकि कुछ स्थानों पर इसे “स्वाभिमान” से जोड़कर देखा जाता है। अपने हरियाणा के अनुभव का जिक्र करते हुए खट्टर ने कहा कि वहां भी पहले ऐसी स्थिति थी, लेकिन प्री-पेमेंट मीटर लागू करने के बाद हालात सुधरे और अब अधिकांश गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है। घाटे में डूबी बिजली कंपनियों का मुद्दाऊर्जा मंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 में बिजली कंपनियां करीब 7 लाख करोड़ रुपये के घाटे में थीं। उदय योजना के तहत राज्यों ने बॉन्ड जारी कर इस कर्ज को संभाला, लेकिन वर्तमान में फिर से बिजली कंपनियां लगभग 7 लाख करोड़ के घाटे में पहुंच गई हैं। बेनीवाल का आरोप—“निजीकरण की दिशा में कदम”इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना बिजली क्षेत्र में छिपे हुए निजीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उपभोक्ताओं के अधिकारों पर सीधा हमला है और राजस्थान सहित कई राज्यों में इसके खिलाफ जन-आक्रोश बढ़ रहा है। बेनीवाल ने यह भी कहा कि उपभोक्ता की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और इसमें अधिकारियों व कंपनियों की मिलीभगत सामने आ रही है। बेनीवाल ने राज्यों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया की निगरानी को लेकर सवाल उठाया, लेकिन इस पर ऊर्जा मंत्री की ओर से कोई ठोस जवाब सामने नहीं आया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रिकॉर्ड कमाई, तेज रफ्तार विकास—उत्तर पश्चिम रेलवे ने गिनाईं उपलब्धियां, नए साल के लिए बड़ा रोडमैप तैयार RPSC पॉलिटिकल साइंस लेक्चरर भर्ती ने चौंकाया, केवल 6 अभ्यर्थी हुए पास, 45 हजार ने दी थी परीक्षा