24 News Udpate उदयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा पेश किया गया वर्ष 2026 का बजट युवाओं, छात्रों और आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सका। बजट में रोजगार सृजन को लेकर किसी ठोस गारंटी का अभाव साफ नजर आया, जबकि सरकार ने कर्ज और योजनाओं की घोषणाओं पर अधिक जोर दिया है।उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी बजट निराशाजनक रहा। राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लंबे समय से चली आ रही फैकल्टी की कमी, रिसर्च फंडिंग और शैक्षणिक इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार जैसे अहम मुद्दों पर बजट में कोई प्रभावी प्रावधान सामने नहीं आया। इससे राज्य के लाखों छात्रों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।महंगाई से जूझ रही आम जनता को राहत देने के लिए भी बजट में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। न तो आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण की स्पष्ट योजना दिखाई दी और न ही मध्यम व निम्न वर्ग को सीधी राहत देने वाली नीतियां घोषित की गईं।बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा कांग्रेस राजस्थान के नेता डॉ. मोहित नायक ने कहा कि यह बजट युवाओं और आमजन की उम्मीदों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रहा है। उनके अनुसार रोजगार, शिक्षा और महंगाई जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे यह बजट आम लोगों की बजाय कागजी घोषणाओं का दस्तावेज बनकर रह गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मीरा गर्ल्स कॉलेज में फिर उबाल: तालाबंदी, पुलिस कार्रवाई और प्रिंसिपल विवाद ने बढ़ाया तनाव बजट पर NSUI का हमला: ‘उच्च शिक्षा के नाम पर प्रतीकात्मक घोषणाएं, छात्रों के असली मुद्दे गायब’