24 News Update उदयपुर। राजस्थान सरकार के बजट को लेकर छात्र संगठनों में असंतोष लगातार सामने आ रहा है। अब एनएसयूआई उदयपुर ने भी बजट पर सवाल खड़े करते हुए इसे छात्रों के भविष्य के लिए कमजोर और दिशाहीन बताया है। एनएसयूआई उदयपुर के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि सरकार ने उच्च शिक्षा को मजबूत करने के बजाय केवल प्रतीकात्मक घोषणाओं तक खुद को सीमित रखा है। बजट में छात्रवृत्ति, हॉस्टल सुविधाओं के विस्तार और फीस नियंत्रण जैसे बुनियादी और जरूरी मुद्दों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।उन्होंने कहा कि डिजिटल वाउचर जैसी घोषणाएं तब तक प्रभावी नहीं मानी जा सकतीं, जब तक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और रोजगार से सीधा जुड़ाव सुनिश्चित न किया जाए। वर्तमान बजट में न तो शैक्षणिक ढांचे को सशक्त करने की स्पष्ट योजना है और न ही छात्रों को रोजगारोन्मुख बनाने का ठोस रोडमैप।देवेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, यह बजट छात्रों के भविष्य को मजबूत करने के बजाय दिखावटी कदमों और कागजी घोषणाओं तक सीमित नजर आता है, जिससे प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों में निराशा बढ़ी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बजट 2026 पर सवाल: युवाओं, शिक्षा और महंगाई पर ठोस रोडमैप नदारद : मोहित नायक एमडीएस की पूर्व छात्रा पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल का उदयपुर में ऐतिहासिक स्वागत, एयरपोर्ट बना उत्साह और गर्व का साक्षी