24 News Update उदयपुर। रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोटा मेडिकल कॉलेज की हालिया घटना के बाद मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित आपात बैठक में अस्पतालों की कार्यप्रणाली में “एविएशन सेफ्टी मॉडल” लागू करने, डिजिटल मॉनिटरिंग बढ़ाने और नियमित मॉक ड्रिल कराने पर जोर दिया गया।प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन की अध्यक्षता में प्रशासनिक भवन में हुई बैठक में आरएनटी से संबद्ध सभी अस्पतालों के अधीक्षक और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विपिन माथुर ने प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि विमानन क्षेत्र की तरह चिकित्सा व्यवस्था में भी छोटी-छोटी चूकें मिलकर बड़ी दुर्घटना का कारण बनती हैं। इन्हें बहुस्तरीय सुरक्षा तंत्र से रोका जा सकता है।बैठक में अस्पताल के प्रत्येक विभाग में होने वाली मौतों का विस्तृत ऑडिट कराने, मातृ एवं शिशु सुरक्षा के लिए मानक तय करने और विशेषज्ञों द्वारा जनाना चिकित्सालय का निरीक्षण कराने का निर्णय लिया गया। प्रशासन एम्स जोधपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी निरीक्षण के लिए आमंत्रित करने का प्रयास करेगा।आपात स्थितियों जैसे कोड ब्लू और ऑब्सटेट्रिक हेमरेज से निपटने के लिए नियमित मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए गए। संक्रमण दर और प्रोटोकॉल पालन की निगरानी के लिए डिजिटल डैशबोर्ड विकसित करने तथा सभी आईसीयू में एबीजी, लेक्टेट टेस्ट, ईसीजी, इको और यूएसजी जैसी बेडसाइड जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी।पन्नाधाय महिला चिकित्सालय में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ओपीडी काउंटर बढ़ाने के निर्देश भी जारी किए गए। वहीं अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. विजय गुप्ता की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है। इसके संयोजक डॉ. आर.एल. सुमन होंगे। समिति आईसीयू, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर और वार्डों का निरीक्षण कर दो दिन में सुधार संबंधी रिपोर्ट देगी।डॉ. राहुल जैन ने कहा कि संस्थान में अब “दोष ढूंढने” की बजाय “सीखने और सुधार” की संस्कृति विकसित की जाएगी। हर नियर-मिस घटना की रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी ताकि संभावित जोखिमों को समय रहते रोका जा सके।बैठक में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता सेन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी सुझाव दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एक गांव, तीन नाम… अब पहचान को लेकर उठी आवाज NEET पेपर लीक : सीकर के से हुई थी शिकायत, फिजिक्स टीचर की शिकायत के बाद खुला पूरा नेटवर्क, बेचने वालों ने अंतिम घंटे तक बेचा पेपर