24 News Update उदयपुर। सलूम्बर जिले की सराड़ा तहसील के परसाद क्षेत्र में स्थित एक गांव इन दिनों अपने नाम को लेकर चर्चा में है। गांव का नाम सरकारी रिकॉर्ड, सड़क संकेतक और स्थानीय बोलचाल में अलग-अलग होने से ग्रामीणों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। गांव के लोग अब इसका मूल ऐतिहासिक नाम “सांगा बावड़ी” दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में सभ्यता अध्ययन केन्द्र राजस्थान चै्टर ने सांसद डॉ. मन्नालाल रावत को आग्रह पत्र भेजा है।ग्रामीणों के अनुसार गांव को आम बोलचाल में “सांगा बावड़ी” कहा जाता है, जबकि मार्ग पर लगे मील के पत्थरों पर “सांगा बावजी” अंकित है। वहीं गांव के स्कूल पर “मेघात फला” लिखा हुआ है, जो स्थानीय पहचान से मेल नहीं खाता। इसी विसंगति को दूर करने की मांग अब तेज हो गई है।सभ्यता अध्ययन केन्द्र राजस्थान चै्टर के संयोजक मनोज जोशी ने बताया कि परसाद-चावंड मार्ग पर स्थित इस गांव में कभी महाराणा सांगा द्वारा एक बावड़ी बनवाई गई थी। इतिहास और जनश्रुतियों से जुड़े तथ्यों को एकत्र करने गुरुवार को केन्द्र की टीम गांव पहुंची। ग्रामीणों और बुजुर्गों ने बताया कि गांव की पहचान वर्षों से “सांगा बावड़ी” के नाम से रही है।गांव के बुजुर्ग मोड़ी लाल मीणा ने बताया कि इसी बावड़ी के पानी से खेरकी नदी पर तालाब बनाया गया था। करीब सवा सौ वर्ष पहले तालाब की पाल टूटने के बाद आई मिट्टी और गाद में बावड़ी दब गई। बाद में ग्रामीणों द्वारा बताए गए स्थान पर खोदे गए कुएं में आज भी पानी बना रहता है।सभ्यता अध्ययन केन्द्र नई दिल्ली के सह निदेशक डॉ. विवेक भटनागर ने कहा कि समय के साथ दस्तावेजों में गांव का नाम “सांगा बावजी” दर्ज हो गया, जबकि यहां ऐसा कोई देवरा या धार्मिक स्थल मौजूद नहीं है। वहीं स्कूल के नाम के साथ “मेघात फला” जुड़ना भी संभवतः प्रशासनिक त्रुटि मानी जा रही है। ग्रामीण अब चाहते हैं कि गांव को उसकी ऐतिहासिक पहचान “सांगा बावड़ी” के नाम से आधिकारिक मान्यता मिले।वरिष्ठ पुरातत्वविद और इतिहास संकलन समिति चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष डॉ. जीवन सिंह खरकवाल ने बताया कि गांव में प्राचीन बसावट के संकेत भी दिखाई देते हैं, हालांकि इसके लिए विस्तृत शोध की जरूरत है। उन्होंने खेरकी तालाब की पाल पुनर्निर्माण की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में जल संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।इस दौरान शोधार्थी कौशल मूंदड़ा और स्थानीय शोधार्थी दिनेश मीणा भी टीम के साथ मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तर पश्चिम रेलवे चलाएगा विशेष जागरूकता अभियान एविएशन सेफ्टी मॉडल से मातृ स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी