24 News Update उदयपुर। नीट-2026 पेपर लीक मामले में अब तक की जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। परीक्षा के अगले ही दिन सीकर के एक फिजिक्स टीचर को पेपर लीक होने की जानकारी मिल गई थी। उन्होंने पहले स्थानीय थाने में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर सीधे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को मेल भेजा। इसी शिकायत के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हुईं और मामला एसओजी से होते हुए सीबीआई तक पहुंच गया।सूत्रों के अनुसार सीकर की एक निजी कोचिंग में पढ़ाने वाले फिजिक्स फैकल्टी 4 मई की रात उद्योग नगर थाने पहुंचे थे। उन्हें परीक्षा से जुड़े संदिग्ध दस्तावेज और प्रश्नपत्र सर्कुलेट होने की जानकारी मिली थी। हालांकि पुलिस स्तर पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शिक्षक ने 6 मई को NTA को ई-मेल कर पूरे मामले की शिकायत की और जांच के लिए अपना मोबाइल तक फोरेंसिक जांच को देने की पेशकश की।जांच में सामने आया है कि पेपर सिर्फ ऑनलाइन नहीं बल्कि प्रिंट कॉपी के जरिए भी बेचा गया। महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस से प्रश्नपत्र की कॉपियां बाहर निकाली गईं और फिर अलग-अलग राज्यों में नेटवर्क के जरिए पहुंचाई गईं।पेपर लीक नेटवर्क में कई बिचौलियों की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि स्टूडेंट्स तक प्रिंट कॉपी पहुंचाने के बदले 5 लाख से 15 लाख रुपए तक वसूले गए। कुछ मामलों में परीक्षा से ठीक पहले टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर भी पेपर सर्कुलेट किया गया।मामले में गिरफ्तार आरोपियों में जयपुर के जमवारामगढ़ निवासी दिनेश, मांगीलाल, उसका बेटा विकास और हरियाणा निवासी यश यादव शामिल हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार विकास और यश दोनों सीकर में रहकर NEET की तैयारी कर चुके हैं। यश यादव की पहचान पेपर माफिया से जुड़े व्यक्ति के रूप में सामने आई है।प्रारंभिक जांच के मुताबिक नासिक निवासी शुभम खैरनार तक पहुंचा प्रश्नपत्र हरियाणा के यश यादव के जरिए राजस्थान लाया गया। इसके बाद विकास के परिवार से करीब 45 लाख रुपए की डील हुई। बाद में इस पेपर को सीकर में पढ़ रहे कई छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाया गया।सूत्रों का दावा है कि परीक्षा से पांच दिन पहले ही कुछ छात्रों को प्रश्नपत्र की कॉपी दी जा चुकी थी। वहीं अंतिम घंटों तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कम कीमत और मुफ्त में भी पेपर शेयर किया गया।जांच के दौरान सीकर के एक कंसल्टेंसी सेंटर संचालक राकेश मंडावरिया को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया। एजेंसियां अब कोचिंग नेटवर्क, छात्रों और अभिभावकों के बीच बने संपर्कों की भी पड़ताल कर रही हैं।एसओजी की शुरुआती कार्रवाई के बाद अब पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर रही है। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि पेपर लीक नेटवर्क परीक्षा से कई महीने पहले ही सक्रिय हो चुका था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एविएशन सेफ्टी मॉडल से मातृ स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी 30 लाख में खरीदा पेपर, 10-10 लाख में बेचा मेडिकल का सपना: NEET पेपर लीक को बना दिया ‘फैमिली बिजनेस नेटवर्क’, बहुत बड़ा खुलासा