सुरज वर्मा 24 News Update शाहपुरा . शहर में नगर पालिका शाहपुरा द्वारा आगामी फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले में अस्थाई दुकानें लगाने के इच्छुक व्यापारियों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।नगर पालिका आयुक्त रिंकल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन फार्म दिनांक 19 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक नगर पालिका कार्यालय में जमा किए जाएंगे। प्रत्येक आवेदन के साथ ₹1000 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।आयुक्त ने बताया कि मेले में दुकान आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी तथा दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। इससे सभी आवेदकों को समान अवसर मिल सकेगा।नगर पालिका ने इच्छुक व्यापारियों से निर्धारित तिथि में आवेदन कर आवश्यक दस्तावेजों सहित फार्म जमा कराने की अपील की है, ताकि मेले की व्यवस्थाएं समय रहते सुव्यवस्थित रूप से की जा सकें।फूलडोल मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्टाफ ने बनाया अश्लील वीडियो, हॉस्पिटल मालिक से 90 लाख की रंगदारी कांग्रेस महासचिव निसार सिलावट के नेतृत्व में श्रमिकों के बच्चों की स्कॉलरशिप समस्या को लेकर दिया ज्ञापन