24 News Update उदयपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर निगम उपायुक्त हरिसिंह देवल की अध्यक्षता में निगम के मिनी बैठक हॉल में बैठक आयोजित कर चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को मतदान केंद्रों और मतदान दलों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।उपायुक्त हरिसिंह देवल ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं और मतदान दलों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए। मतदान स्थलों पर बिजली, पेयजल और सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ आवश्यकता अनुसार फर्नीचर, टेबल-कुर्सियां, बिस्तर और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रत्येक मतदान केंद्र की जानकारी आमजन तक स्पष्ट रूप से पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। मतदान केंद्र के बाहर स्थान, कक्ष संख्या, संबंधित बूथ और अन्य आवश्यक जानकारी दर्शाने वाले बैनर प्रमुखता से लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता और प्रचार-प्रसार करने पर भी चर्चा हुई। मतदान दलों के ठहरने की व्यवस्थाओं की भी समीक्षाउपायुक्त देवल ने मतदान कार्य में नियुक्त दलों के आवास और ठहरने की व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान दलों के ठहरने वाले स्थानों पर बिजली, पानी, सफाई, फर्नीचर, बिस्तर सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। बैठक में आगामी 30 और 31 अगस्त को सुखाड़िया रंगमंच पर मतदान कार्य में नियुक्त कर्मचारियों के प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण स्थल पर बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त फर्नीचर, पेयजल, बिजली, सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। आदर्श आचार संहिता की पालना पर विशेष जोरउपायुक्त ने अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। सार्वजनिक संपत्तियों, दीवारों और अन्य स्थानों पर राजनीतिक दलों अथवा प्रत्याशियों से संबंधित नारे, पोस्टर, बैनर या अन्य प्रचार सामग्री पाए जाने पर उन्हें नियमानुसार तत्काल हटाने की कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही निगम क्षेत्र में नियमित निगरानी रखकर आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में निगम अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा, अधिशासी अभियंता महेंद्र समदानी, राजस्व अधिकारी अनीता पहाड़िया और नितेश भटनागर, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, सहायक अभियंता विजय सिंह चौहान, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन और राहुल मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कश्ती फाउंडेशन की एजुकेशन ड्राइव का पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया पोस्टर विमोचन रक्षाबंधन से पहले अनूठी पहल: हेलमेट वाली राखी बांधकर वाहन चालकों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ