24 News update उदयपुर, 27 अगस्त। रक्षाबंधन के भावनात्मक रिश्ते को सड़क सुरक्षा से जोड़ते हुए उदयपुर में एक अनूठा जागरूकता अभियान चलाया गया। आधार फाउंडेशन और रेयान इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में सीए सर्किल पर वाहन चालकों को राखी बांधकर यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया।अभियान के दौरान राह चलते वाहन चालकों को रोककर उनकी कलाई पर हेलमेट लगी राखी बांधी गई। राखी बांधते हुए बच्चों ने भावनात्मक संदेश दिया—“भैया, मेरी राखी के बंधन को निभाना, रोड सेफ्टी रूल्स को अपनाना।” इसके साथ ही वाहन चालकों से बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन नहीं चलाने की शपथ दिलाई गई।बच्चों ने वाहन चालकों को समझाया कि सड़क पर उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा परिवार करता है। थोड़ी सी लापरवाही हादसे में बदलकर परिवार की खुशियां छीन सकती है। हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे छोटे सुरक्षा उपाय दुर्घटना की स्थिति में जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। आधार फाउंडेशन के नारायण चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 80 वाहन चालकों को राखी बांधकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि यह पहल पिछले तीन वर्षों से लगातार रक्षाबंधन के अवसर पर की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निगम चुनाव की तैयारियां तेज, मतदान केंद्रों पर बिजली-पानी से लेकर सफाई तक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांध ग्राहकों के हितों की रक्षा करने का निवेदन