24 News Update उदयपुर। उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब डेढ़ से दो घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं आने से परेशान क्षेत्रवासियों ने सवीना पावर हाउस पहुंचकर जमकर हंगामा और नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने बिजली बहाल कराने के लिए एईएन और जेईएन को कई बार कॉल किए, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। बताया जा रहा है कि सवीना पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले आरके पुरम, गोकुल विलेज, तीतरड़ी और सवीना समेत कई कॉलोनियों में रात के समय बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। गर्मी से बेहाल लोग बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आक्रोशित लोग देर रात पावर हाउस पहुंच गए और करीब एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उस समय पावर हाउस में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर बिजली सप्लाई बहाल कराई गई, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राताखेत क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी, चोर गिरोह के आगे पुलिस पस्त राजस्थान में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान, 11 दिन में 1044 केस दर्ज