24 News Update उदयपुर। आबकारी मुख्यालय में मंगलवार को आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने विभिन्न अनुभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में स्वच्छता, फाइलों के सुव्यवस्थित संधारण और कार्य प्रणाली में सुधार को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना प्रत्येक अधिकारी और कार्मिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में फाइलों के ढेर, अव्यवस्थित कक्ष और साफ-सफाई के अभाव से कार्य संस्कृति प्रभावित होती है, इसलिए आवश्यक सुधार तुरंत किए जाने चाहिए।निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सभी अनुभागों में फाइलों के उचित रखरखाव, कार्यालय कक्षों के बाहर अधिकारी का नाम, पद और अनुभाग का विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश दिए।आबकारी प्रयोगशाला का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने वहां रखे सैंपल बोतलों के स्टॉक का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आबकारी हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई की दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश जारी किए।उन्होंने कार्यालय परिसर में इंटरनेट और बिजली की वायरिंग को व्यवस्थित करने तथा पुराने फाइल बंडलों को रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित संधारित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान आबकारी अनुभाग, प्रयोगशाला, विभागीय जांच शाखा, हेल्पलाइन कंट्रोल रूम, होटल-बार सेक्शन, बकाया अनुभाग, आवक-जावक शाखा, उप विधि परामर्शी कक्ष, संस्थापन शाखा, जनसंपर्क कक्ष, सूचना प्रौद्योगिकी अनुभाग, लेखा शाखा और एपीएआर सेक्शन सहित कई विभागों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान अतिरिक्त आबकारी आयुक्त अनिल कुमार शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर पारस हेल्थ में नर्सों का सम्मान, कहा- सशक्त नर्सें बचाती हैं जीवन दोहरे हत्याकांड में बाघपुरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार