24 News Update उदयपुर। जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान “सुदर्शन चक्र-2” के तहत गोगुंदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और पुलिस उप अधीक्षक गिर्वा वृत्त गोपाल चंदेल के सुपरविजन में गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह और उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार थाना गोगुंदा के प्रकरण संख्या 146/2007 में धारा 379 और 411 भादंसं के तहत वांछित स्थायी वारंटी उस्मान शाह पुत्र मजीद शाह निवासी मुस्लिम मोहल्ला गोगुंदा, हाल निवासी रूपनगर कच्ची बस्ती उदयपुर को गिरफ्तार किया गया।आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम कार्रवाई में थानाधिकारी श्याम सिंह, हेड कांस्टेबल जालम सिंह तथा कांस्टेबल सत्यनारायण शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दोहरे हत्याकांड में बाघपुरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार नेशनल कराटे चैंपियनशिप में मेवाड़ का जलवा, 36 मेडल जीतकर टीम बनी नेशनल चैंपियन, भव्य सम्मान समारोह आयोजित