24 News Update उदयपुर, 12 मई। प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष निरोधात्मक अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर प्रदेशभर में नाकाबंदी, गश्त और दबिश देकर कार्रवाई की जा रही है।
1 से 11 मई 2026 तक चले अभियान के दौरान प्रदेशभर में 1044 अभियोग दर्ज किए गए। इस दौरान 4150 लीटर देशी शराब, 943 लीटर अंग्रेजी शराब, 1476 लीटर बीयर और 7021 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई। वहीं 2 लाख 80 हजार 533 लीटर वॉश नष्ट किया गया। अभियान के दौरान 42 वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें 8 बड़े वाहन, 2 चारपहिया और 32 दोपहिया वाहन शामिल हैं। साथ ही 380 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश के कई जिलों में बड़ी कार्रवाई की गई। हनुमानगढ़ के नोहर और संगरिया क्षेत्र में 5100 लीटर वॉश और 7 कच्ची भट्टियां नष्ट की गईं। चित्तौड़गढ़ में हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की गई। धौलपुर, सिरोही, बारां और दौसा सहित कई जिलों में अवैध हथकड़ शराब के ठिकानों पर दबिश देकर हजारों लीटर वॉश और कई भट्टियां नष्ट की गईं।
आबकारी विभाग ने कहा कि प्रदेशभर में अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading