24 News Update पश्चिम बंगाल। चर्चित फालता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान से ठीक दो दिन पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की।फालता सीट पर दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, लेकिन कई बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं। भाजपा ने आरोप लगाया था कि कुछ मशीनों में भाजपा के बटन पर टेप चिपकाकर उसे ब्लॉक कर दिया गया था। शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने 21 मई को दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है, जबकि मतगणना 24 मई को होगी।चुनाव से हटने का ऐलान करते हुए जहांगीर खान ने कहा कि वह फालता में शांति और विकास चाहते हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की तारीफ करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज ला रहे हैं, इसलिए उन्होंने चुनाव से हटने का फैसला लिया है।वहीं शुभेंदु अधिकारी ने तंज कसते हुए कहा कि जहांगीर खान के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था, क्योंकि उन्हें पोलिंग एजेंट तक नहीं मिल रहे थे और इसलिए उन्होंने चुनाव से भागने का रास्ता चुना।दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि जहांगीर खान का फैसला व्यक्तिगत है, पार्टी का नहीं। पार्टी ने दावा किया कि चुनाव परिणाम आने के बाद फालता क्षेत्र में उसके 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और भाजपा की ओर से दबाव बनाया गया। फालता सीट राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि यह डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जिसका प्रतिनिधित्व अभिषेक बनर्जी करते हैं। जहांगीर खान को अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है।हालांकि चुनावी प्रक्रिया के नियमों के अनुसार नाम वापसी की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक मंजूरी नहीं मिलने तक ईवीएम पर तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह के साथ जहांगीर खान का नाम और फोटो ही रहेगा। राजनीतिक और कानूनी रूप से अब सबकी नजर चुनाव आयोग के अगले कदम पर टिकी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में CBI की बड़ी कार्रवाई: मुख्य शूटर राजकुमार यूपी से गिरफ्तार मेलोनी है तो मुमकिन है : पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी, रोम की सड़कों पर कार में साथ घूमे, सेल्फी हो गई वायरल!!!