24 News Update नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में सुर्खियां बंटोरी है। इटली दौरे के आखिरी चरण में रोम पहुंचे पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की केमिस्ट्री चर्चा का बड़ा विषय बन गई।इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने खुद इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। वीडियो में मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती नजर आईं कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए “बहुत-बहुत अच्छी टॉफी मेलोडी” लेकर आए हैं। उन्होंने इसके लिए मोदी को धन्यवाद भी कहा। इसके बाद से “मेलोडी” सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। रोम पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय और अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया, वहीं इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने डिनर से पहले व्यक्तिगत रूप से उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया और कई वैश्विक तथा द्विपक्षीय मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा भी की।मुलाकात के दौरान मोदी और मेलोनी रोम की सड़कों पर एक ही कार में घूमते नजर आए। दोनों ने करीब दो हजार साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम का भी दौरा किया। रोम शहर की बालकनी से दोनों नेताओं की तस्वीरें और मेलोनी द्वारा ली गई सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा — “Welcome my friend।” वहीं पीएम मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत और इटली के बीच दोस्ती को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर औपचारिक वार्ता में चर्चा जारी रहेगी।सूत्रों के अनुसार इस दौरे में भारत और इटली के रिश्तों को “स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप” का दर्जा देने पर भी चर्चा हो सकती है। दोनों देश भविष्य में नियमित वार्षिक बैठकें शुरू करने पर भी विचार कर रहे हैं।भारत और इटली के बीच पिछले कुछ वर्षों में व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, विज्ञान और एडवांस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग लगातार मजबूत हुआ है। फिलहाल दोनों देशों के बीच व्यापार 14 अरब यूरो यानी करीब 1.60 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बताया जा रहा है।इटली दौरे के दौरान पीएम मोदी ने रोम में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वाराणसी पर बनी खास पेंटिंग्स देखीं, जिन्हें इटली के कलाकार जियामपाओलो टोमासेट्टी ने उन्हें भेंट किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फालता सीट पर वोटिंग से पहले सियासी उलटफेर, TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव से हटने का किया ऐलान सीबीएसई के स्पष्टीकरण से विद्यार्थियों को मिलेगा विश्वास : डॉ. शैलेन्द्र सोमानी — पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रिया को लेकर बोर्ड ने जारी किया महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण