24 News Update शाहपुरा। भीलवाड़ा जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ शनिवार को बड़ा अभियान चला। भीलवाड़ा के रायपुर थाना क्षेत्र में स्थित कोठारी नदी किनारे पुलिस ने अचानक दबिश देकर अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन जब्त कर ली। पुलिस की गाड़ियों को मौके पर पहुंचता देख चालक और मजदूर वाहन छोड़कर फरार हो गए। कार्रवाई थानाधिकारी शिम्भु दयाल मीणा के निर्देशन में विशेष रणनीति के तहत की गई। टीम ने थोरिया खेड़ा के पास नदी तल में चल रहे उत्खनन को घेराबंदी कर रोका। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नदी से बिना किसी वैध अनुमति के बजरी निकाली जा रही थी और तत्काल परिवहन की तैयारी थी। तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर रायपुर थाने में खड़ा कर दिया गया है। लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतेंसूत्रों के अनुसार, कोठारी नदी क्षेत्र में लंबे समय से दिन-रात खनन की गतिविधियां जारी थीं। ग्रामीणों का आरोप था कि भारी मशीनों के लगातार संचालन से नदी का प्राकृतिक प्रवाह और पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और मौके की रेकी के बाद दबिश दी। फरार चालकों की तलाश, कानूनी कार्रवाई की तैयारीपुलिस ने जब्त वाहनों के आधार पर मालिकों और संबंधित लोगों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फरार चालकों और खनन से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन, परिवहन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के मामलों में कठोर कानूनी प्रावधान लागू किए जाएंगे। क्षेत्र में हड़कंप, ग्रामीणों ने सराहा कदमकार्रवाई के बाद रायपुर क्षेत्र में खनन से जुड़े नेटवर्क में हलचल देखी गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सख्ती का स्वागत करते हुए नियमित अभियान चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह निगरानी और कार्रवाई जारी रही तो नदी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि रायपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन का खेल अब नहीं चलेगा। आने वाले दिनों में भी विशेष अभियान जारी रखने के संकेत दिए गए हैं, ताकि कोठारी नदी और आसपास के इलाकों में प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation Rajasthan में RTE प्रवेश पर शिकंजा: फर्जी आय प्रमाण पत्र पर अब दोगुना वार, पैन से होगी पड़ताल शाहपुरा में विद्यार्थियों ने समझी ‘सीवेज से संसाधन’ की तकनीक: एफएसटीपी का मैदानी पाठ, 5 साल में सेप्टिक टैंक सफाई का संदेश