24 News Update प्रतापगढ़। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कमाई से अर्जित करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए मूल्य की संपत्तियों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि नशे के कारोबार से अर्जित धन को आरोपी ने अपनी मां और पत्नी के नाम पर मकान और कृषि भूमि खरीदने में लगाया था।एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(1) के तहत की जा रही इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थ तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। थानाधिकारी ने तैयार किया था फ्रीजिंग प्रस्ताव हथुनिया थानाधिकारी उदयवीर सिंह ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्तियों की विस्तृत वित्तीय जांच कर फ्रीजिंग का प्रस्ताव तैयार किया। जांच के दौरान जुटाए गए दस्तावेज और साक्ष्य भारत सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, सफेमा (एफओपी) तथा एनडीपीएस एक्ट, नई दिल्ली को भेजे गए। दस्तावेजों के परीक्षण के बाद सक्षम प्राधिकारी ने कार्रवाई को मंजूरी देते हुए संपत्तियों को फ्रीज करने की स्वीकृति प्रदान की। आई-20 कार से पकड़ी गई थी 3.420 किलो एमडीएमए पूरा मामला 9 अक्टूबर 2024 से जुड़ा है। उस दिन थाना सदर निम्बाहेड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक आई-20 कार की तलाशी ली थी। जांच में कार से 3 किलो 420 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए आंकी जाती है।मामले में जोधपुर ग्रामीण निवासी रोशनलाल विश्नोई को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच आगे बढ़ी तो मादक पदार्थ की सप्लाई चेन के तार प्रतापगढ़ जिले तक जा पहुंचे। जांच में सामने आया शोयब मंसूरी का नाम अनुसंधान के दौरान बरामद एमडीएमए का संबंध प्रतापगढ़ जिले के असावता निवासी शोयब मंसूरी से जुड़ा पाया गया। इसके बाद पुलिस ने 25 अप्रैल 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शोयब मंसूरी लंबे समय से अफीम डोडाचूरा, एमडीएमए और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था और इसी अवैध कारोबार से उसने बड़ी संपत्ति खड़ी कर ली। मां के नाम बनाया आलीशान मकान, पत्नी के नाम खरीदी जमीन वित्तीय जांच में सामने आया कि आरोपी ने तस्करी से अर्जित धन से अपनी मां शेरबानों के नाम पर असावता गांव में एक आलीशान मकान बनवाया। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इस मकान की कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपए आंकी गई है।इसके अलावा रामगढ़ गांव में मां शेरबानों के नाम पर 1.99 हेक्टेयर और 0.11 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी गई। वहीं आरोपी की पत्नी नाजमीन के नाम पर 0.49 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदे जाने का भी खुलासा हुआ। इन कृषि भूमि की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई गई है। 2.50 करोड़ की संपत्तियों पर लगा फ्रीजिंग नोटिस पुलिस जांच में इन सभी संपत्तियों को मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध आय से खरीदा जाना पाया गया। इसके आधार पर कुल करीब 2.50 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू की गई। 11 जून 2026 को सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रस्ताव स्वीकार किए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ फ्रीजिंग नोटिस जारी किए गए। पुलिस ने संबंधित संपत्तियों पर नोटिस बोर्ड भी चस्पा कर दिए हैं तथा राजस्व और अन्य संबंधित विभागों को भी आवश्यक सूचना भेज दी गई है। तस्करों की आर्थिक जड़ पर प्रहार पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत केवल तस्करों की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों को भी जब्त और फ्रीज करने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इससे मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क की आर्थिक जड़ों पर सीधा प्रहार किया जा सकेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीलवाड़ा के गांगलास में सजेगा अध्यात्म का अनूठा समागम: चारभुजा-नाथ मंदिर जीर्णोद्धार के 4 वर्ष पूरे होने पर भव्य 2 दिवसीय मेला और कथा महोत्सव अंतरिम जमानत बढ़ाने की अर्जी वापस: आसाराम को अब नहीं मिलेगी गुजरात हाईकोर्ट से राहत की मांग पर सुनवाई