24 News Update भीलवाड़ा. राजस्थान की पावन धरा भीलवाड़ा के रायला क्षेत्र अंतर्गत गांगलास गांव में आगामी दिनों में आस्था और सेवा का एक भव्य महासंगम देखने को मिलेगा। श्री चारभुजा-नाथ मंदिर जीर्णोद्धार के सफल चतुर्थ वर्ष के उपलक्ष्य में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आगामी 20 और 21 जून 2026 को हर साल की भांति इस बार भी एक भव्य 2 दिवसीय मेला एवं कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक उत्सव को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।जानकारी के अनुसार, इस भव्य महोत्सव का आगाज़ 14 जून 2026 से ही हो जाएगा, जिसके तहत सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक प्रवाह 20 जून तक निरंतर गतिमान रहेगा, जिसमें प्रतिदिन रात्रि 8:15 बजे से प्रभु इच्छा तक सुप्रसिद्ध कथा वाचक दिनेश कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से दिव्य कथा का रसपान कराया जाएगा। इस संगीतमय कथा में सुरों की सुमधुर सेवा विख्यात कलाकार कमलेश व्यास द्वारा दी जाएगी।अध्यात्म के साथ-साथ ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के पावन संकल्प को जोड़ते हुए मेले के प्रथम दिन, यानी 20 जून 2026 को प्रातः 8:15 बजे से एक विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय गांगलास मे किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के युवाओं द्वारा बढ़-चढ़कर रक्तदान करने का संकल्प लिया गया है। इसके अगले दिन, 21 जून 2026 को महोत्सव अपने चरम वैभव पर होगा। इस दिन प्रातः 9:15 बजे गांगलास ग्राम में ठाकुर जी की अत्यंत आकर्षक एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लोक संस्कृति के विभिन्न रंग और झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा के पश्चात इसी दिन दोपहर बाद शाम 3:15 बजे से विशाल महाप्रसादी (अन्नकूट भंडारे) का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के भोजन प्रसादी ग्रहण करने की व्यापक व्यवस्था की गई है।महोत्सव को एक यादगार और संगीतमय विदाई देने के लिए 21 जून की रात 9:15 बजे से एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। सुरों की इस भव्य महफिल में राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट राजू जी रावल एवं विनोद जी सिखवाल अपनी जादुई आवाज़ और भजनों के माध्यम से पूरी रात श्रोताओं को झूमने पर मजबूर करेंगे। इस संपूर्ण मंच का कुशल संचालन (एंकरिंग) विख्यात उद्घोषक बबलू शर्मा द्वारा किया जाएगा। इस वृहद आयोजन को तकनीकी रूप से भव्य बनाने के लिए देव साउंड (विजयनगर) द्वारा उच्च स्तरीय साउंड सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है, वहीं देश-विदेश में बैठे श्रद्धालुओं के लिए ‘मीरा लाइव मेवाड़’ के माध्यम से इस पूरे कार्यक्रम का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण (लाइव कवरेज) किया जाएगा। आयोजन समिति और समस्त गांगलास ग्रामवासियों ने क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता को इस भव्य त्रिगुणात्मक (भक्ति, सेवा और उत्सव) आयोजन में सपरिवार सादर आमंत्रित किया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रसूखदारों को बचाने के लिए बदला सड़क का नक्शा? बुल गांव में बवाल, बिना नोटिस गरीब का आशियाना टूटा; 9 मांगों पर अनिश्चितकालीन धरना ड्रग्स तस्करी की कमाई पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 2.50 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज, मां और पत्नी के नाम खरीदी जमीन भी घेरे में