24 News Update उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उदयपुर में अफसरों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि नियम तोड़ने वालों और सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ बिना दबाव कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नगर निकायों में प्रशासनिक व्यवस्था है, ऐसे में अधिकारियों के पास निष्पक्ष कार्रवाई का बेहतर अवसर है। गलत काम करने वालों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाना चाहिए।
कटारिया ने कहा कि कार्रवाई करते समय वोट या राजनीतिक दबाव की चिंता नहीं करनी चाहिए। जनता के हित में किए गए फैसलों में जनप्रतिनिधि भी अधिकारियों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराना, सड़क सीमाओं से कब्जे हटाना और नियमों की पालना करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में कटारिया ने नगर निगम के पुराने मामले का जिक्र करते हुए कहा कि अप्रैल 2022 में तत्कालीन नगर निगम कमिश्नर 272 अवैध भूखंडों के मामले में सामने आए थे, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी कार्रवाई की बात हुई थी, लेकिन फाइलें आगे नहीं बढ़ीं।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के पास लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और कई बार सिफारिश भी करनी पड़ती है, लेकिन अंतिम निर्णय अधिकारियों को नियम और विवेक के आधार पर लेना चाहिए। सही काम को तुरंत करें और गलत काम के लिए स्पष्ट मना करें।
कटारिया ने बताया कि उदयपुर में करीब एक हजार करोड़ रुपए की सरकारी संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त करवाकर सरकार के नाम दर्ज कराया गया था। ऐसी कार्रवाई जनता के हित में होती है और आमजन भी इसे पसंद करता है। देवास परियोजना का जिक्र करते हुए कटारिया ने कहा कि उदयपुर के पानी की समस्या को लेकर उन्होंने लगातार प्रयास किए। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2023 के बजट में देवास थर्ड और फोर्थ परियोजना को मंजूरी देने का उल्लेख करते हुए कहा कि उदयपुर के हित में होने वाले काम में राजनीति नहीं होनी चाहिए।
कटारिया ने भामाशाह का उदाहरण देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप और भामाशाह का संबंध त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज में दान और सेवा की भावना रखने वाला हर व्यक्ति भामाशाह की भावना को आगे बढ़ाता है। उन्होंने अपने शिक्षा मंत्री कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि सरकारी स्कूलों में सुविधाओं की कमी को देखते हुए उन्होंने दानदाताओं के सम्मान की शुरुआत की थी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading