— अब फायर एनओसी बिना नहीं चलेंगे व्यवसायिक प्रतिष्ठान

24 News update उदयपुर। शहर में अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर नगर निगम अग्निशमन विभाग ने लगातार दूसरे दिन सख्त कार्रवाई की। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की टीम ने चार प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया।
कार्रवाई में सेक्टर-3 स्थित मीरा होटल, गुलाब बाग स्थित ग्रैंड सीता होटल, सेक्टर-14 स्थित रेस्टोरेंट और सेक्टर-3 सेवा आश्रम स्थित ग्रैंड गिफ्ट कॉम्प्लेक्स में संचालित कोचिंग संस्थान को सीज किया गया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पहले प्रतिष्ठान संचालकों से अग्निशमन उपकरण लगाने और सुरक्षा मानकों की पालना करने की अपील की गई थी। इसके बाद नोटिस जारी किए गए, लेकिन कई प्रतिष्ठानों ने नियमों को गंभीरता से नहीं लिया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में जांच के दौरान इन प्रतिष्ठानों में आवश्यक अग्निशमन उपकरणों की कमी, आपातकालीन निकास व्यवस्था का अभाव, अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और फायर एनओसी नहीं होना पाया गया।
बाबूलाल चौधरी ने बताया कि संबंधित संचालकों को पहले सुधार के लिए समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं। आमजन की सुरक्षा को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के दौरान अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा, सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा, निगम पुलिस निरीक्षक मंगीलाल डांगी सहित निगम और पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया कि शहर में अब कोई भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बिना फायर एनओसी के संचालित नहीं होने दिया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि सीज किए गए प्रतिष्ठानों को तभी दोबारा खोलने की अनुमति दी जाएगी, जब वे अग्नि सुरक्षा मानकों की पूरी पालना करेंगे, जरूरी उपकरण लगाएंगे और विभाग से विधिवत फायर एनओसी प्राप्त करेंगे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading